फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo suffering from injuries

वर्ल्ड कप से पहले पुर्तगाल को बड़ा झटका, चोटिल हुए रोनाल्डो

Thu, 05 Jun 2014 06:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Jun 2014 06:01 PM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo suffering from injuries
फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले पुर्तगाल को बड़ा झटका लगा है। टीम के करिश्माई कप्तान और स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो घुटने की मांसपेशी में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


लिस्बन में पुर्तगाल फुटबॉल एसोसिएशन ने यह जानकारी दी है। एसोसिएशन के मुताबिक ‘वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर’ रोनाल्डो को सोमवार को विशेष रूप से तैयार व्यक्तिगत प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


रोनाल्डो ने पिछले शनिवार को यूनान के खिलाफ घरेलू जमीन पर खेले गए मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था।

ब्राजील में 72 फीसदी लोग मेजबानी से निराश
कमजोर अर्थव्यवस्था और खराब आधारभूत ढांचे एवं बेरोजगारी के बीच हो रहे वर्ल्ड कप को लेकर फुटबॉल के दीवाने देश ब्राजील की 72 फीसदी जनसंख्या बेहद निराश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाशिंगटन आधारित प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षणों के मुताबिक ब्राजील में वर्ल्ड कप मेजबानी करने और राष्ट्रपति डिल्मा रूसेफ को लेकर व्यापक स्तर पर जनता के बीच असंतोष है।


सर्वे के अनुसार लोगों में सामान्य असंतुष्टि का स्तर 72 प्रतिशत तक है। इस सर्वे में शामिल हुए हर दस में से छह लोगों ने कहा कि अगले सप्ताह से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी करना ब्राजील के लिए खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed