{"_id":"f3e0ec6e60eef9aecedeacb58d097c67","slug":"cristiano-ronaldo-shine-in-real-madrid-s-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो ने दिलाई रियल मैड्रिड को शानदार जीत ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो ने दिलाई रियल मैड्रिड को शानदार जीत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 27 Sep 2013 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजुरी टाइम में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने एलची को 2-1 से हरा दिया।
विज्ञापन
इस जीत के बाद रियल की टीम शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना से मात्र दो अंक पीछे रह गई है।
रोनाल्डो ने मैच के दूसरे हाफ के शुरुआती मिनट में फ्री किक पर बेहतरीन गोल ठोक रियल को बढ़त दिला दी। इसके बाद विवादों से भरे इस मैच के 91वें मिनट में हेडर के जरिये किए गए गोल की बदौलत रियल जीत हासिल करने में सफल हो गया।
हालांकि रियल के प्रमुख कार्लो एंसेलोटी इसके बावजूद टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखाई दिए। उन्होंने कहा, "मैं खुश नहीं हूं और हमें कुछ अतिरिक्त प्रदर्शन करना चाहिए था। दूसरे हाफ में रोनाल्डो के गोल के बाद हम मैच पर नियंत्रण नहीं रख सके और निश्चित रूप से मैं इस मैच से खुश नहीं हूं। रिजल्ट संतोषजनक नहीं है और हमें इससे बेहतर करने की जरूरत है।"
विज्ञापन