{"_id":"5dac78518ebc3e01416b4701","slug":"cristiano-ronaldo-scores-701st-goal-in-juventus-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोनाल्डो के 701वें गोल से जुवेंटस ने बोलोगना को हराया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
रोनाल्डो के 701वें गोल से जुवेंटस ने बोलोगना को हराया
Mon, 21 Oct 2019 07:42 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 21 Oct 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मिरालेम जानिच के गोल से यूवेंटस ने बोलोगना को 2-1 से हराकर सीरी ए की तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की। पिछले सप्ताह पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रोनाल्डो ने करियर (अंतराष्ट्रीय और लीग मुकाबलों को मिलाकर) का 700वां गोल किया था।
विज्ञापन
इस मुकाबले के लिए उन्हें विशेष जर्सी दी गई थी जिसके पीछे 700 लिखा था। 34 साल के इस खिलाड़ी ने 701वां गेल करने में ज्यादा समय नहीं लिया। मैच के 19वें मिनट में उनके गोल से यूवेंटस की टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन
ब्राजील के डिफेंडर दानिलो ने इसके सात मिनट बाद ही गोल कर मुकाबले में बोलोगना की वापसी कराई। मध्यांतर के आठ मिनट बाद हालांकि जानिच के गोल से यूवेंटस ने बढ़त कायम कर ली जो मैच खत्म होने तक बरकरार रही।
विज्ञापन