फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo scored a penalty to help Juventus Beat Fiorentina by 3-0

रोनाल्डो के दम पर जीता जुवेंटस, फायोरेनटिना को 3-0 से हराया

Mon, 03 Dec 2018 05:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo scored a penalty to help Juventus Beat Fiorentina by 3-0
Cristiano Ronaldo

स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (79वें मिनट) के पेनाल्टी पर दागे गोल की बदौलत जुवेंटस ने फायोरेनटिना को 3-0 से हराकर सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में शीर्ष पर अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। जुवेंटस के लिए 14वां लीग मैच खेलते हुए रोनाल्डो ने 79वें मिनट में अपना दसवां गोल दागा।

विज्ञापन


इससे पहले रोड्रिगो बेनटेनकुर (30वें मिनट) और कप्तान जार्जियो चिलानी (69वें मिनट) ने भी जुवेंटस के लिए गोल किए। जुवेंटस के 14 मैचों में 40 अंक हो गए है और उसने दूसरे स्थान पर मौजूद नेपोली (29) पर 11 अंक की बढ़त बना ली है। नेपोली को सोमवार को अटलांटा की मेजबानी करनी है।
विज्ञापन


61 साल बाद रोनाल्डोः
रोनाल्डो का यह लीग में 10वां गोल है। जुवेंटस के लिए 61 साल बाद किसी खिलाड़ी ने सत्र के शुरुआती 14 मैचों में दस गोल दागे। रोनाल्डो से पहले 1957 में वेल्स के जॉन चार्लोस ने यह करिश्माई प्रदर्शन किया था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


-32 गोल : रोनाल्डो इस सत्र में अभी तक कुल सभी मुकाबलों में कुल 32 गोल दाग चुके हैं। यूरोप की शीर्ष पांच लीग में वह शीर्ष स्कोरर बने हुए हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी लियोनल मेसी (28) दूसरे नंबर पर हैं।  

-सिरी ए : फायोरेनटिना को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से दी शिकस्त 
-05वीं लगातार (14 मैचों में 13वीं) जीत दर्ज की जुवेंटस ने 

जीत से तीसरे स्थान पर पहुंचा रियल मैड्रिड

नए कोच सैंटियागो सोलारी के मार्गदर्शन में रियल मैड्रिड ने अपना अजेय अभियान जारी रखा है। गेरेथ बेल की अगुआई में रियल ला लीगा में वेलेंसिया को 2-0 से मात देकर 24 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंचा गया है।

शीर्ष पर चल रहे सेविला (26) और दूसरे स्थान पर मौजूदा बार्सिलोना (25) से उसके दो अंक कम रह गए हैं। वेलेंसिया के डेनिएल वास ने आठवें मिनट में ही आत्मघाती गोल कर रियल मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिला दी। खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले लुकास वाजक्यूज (83वें मिनट) ने गोल दागकर रियल की बढ़त 2-0 कर दी जोकि अंत तक कायम रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed