फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Included in Portugal Squad for Nations League, Retirement Speculation Put to Rest

रोनाल्डो अभी नहीं कहेंगे अलविदा!: नेशंस लीग के लिए पुर्तगाल टीम में मिली जगह, 1000 गोल के करीब पहुंचे CR7

Fri, 18 Sep 2026 10:24 PM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला नेटवर्क, लिस्बन
अमर उजाला नेटवर्क, लिस्बन Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 18 Sep 2026 10:24 PM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। पुर्तगाल के नए कोच जॉर्ज जीसस ने उन्हें नेशंस लीग के लिए टीम में शामिल किया है। 41 वर्षीय रोनाल्डो करियर के 1000 गोल पूरे करने के करीब हैं।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Included in Portugal Squad for Nations League, Retirement Speculation Put to Rest
रोनाल्डो - फोटो : Instagram/premierleague

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। पुर्तगाल ने आगामी यूईएफए नेशंस लीग मुकाबलों के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है, जिसमें अनुभवी स्टार फॉरवर्ड को जगह मिली है। नए मुख्य कोच जॉर्ज जीसस की पहली टीम में रोनाल्डो का नाम शामिल है।

विज्ञापन


जुलाई में फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में पुर्तगाल को चैंपियन स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की थी। 41 वर्षीय रोनाल्डो ने हालांकि संकेत दिया था कि 2026 विश्व कप उनका आखिरी विश्व कप हो सकता है, लेकिन उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की पुष्टि नहीं की थी।

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Included in Portugal Squad for Nations League, Retirement Speculation Put to Rest
रोनाल्डो - फोटो : Fifa.com

जीसस की टीम में रोनाल्डो को मिली जगह
जॉर्ज जीसस की पहली पुर्तगाल टीम में रोनाल्डो का चयन इस बात का संकेत है कि वह फिलहाल राष्ट्रीय टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे। विश्व कप से बाहर होने के बाद पुर्तगाल ने रॉबर्टो मार्टिनेज की जगह जीसस को नया मुख्य कोच नियुक्त किया था। जीसस रोनाल्डो को अच्छी तरह जानते हैं। दोनों ने सऊदी अरब में क्लब स्तर पर साथ काम किया है। जीसस पिछले सत्र में अल-नस्र के कोच थे और उनके कार्यकाल में टीम ने लीग खिताब जीता था।

विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Included in Portugal Squad for Nations League, Retirement Speculation Put to Rest
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
रोनाल्डो को नहीं मिलेगी कोई विशेष छूट
मुख्य कोच जीसस ने साफ किया है कि रोनाल्डो को टीम में कोई विशेष प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए टीम में चुने गए सभी खिलाड़ी बराबर हैं। जीसस के मुताबिक, जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसे खेलने का मौका मिलेगा और अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो उसे नहीं खिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सभी खिलाड़ियों के साथ इसी तरह व्यवहार करेंगे।
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo Included in Portugal Squad for Nations League, Retirement Speculation Put to Rest
रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : Instagram @georgina

1000 गोल के करीब रोनाल्डो
रोनाल्डो पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 146 गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। अब उनकी नजर करियर में 1000 गोल का आंकड़ा छूने पर है। क्लब और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को मिलाकर उनके नाम फिलहाल 979 गोल हैं। जीसस का मानना है कि रोनाल्डो पुर्तगाल की बजाय अपने क्लब अल-नस्र के लिए खेलते हुए 1000वां गोल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि रोनाल्डो के अल-नस्र की ओर से यह उपलब्धि हासिल करने की संभावना ज्यादा है।

Cristiano Ronaldo Included in Portugal Squad for Nations League, Retirement Speculation Put to Rest
रोनाल्डो - फोटो : FIFA.COM
कब-कब खेलेगा पुर्तगाल?
पुर्तगाल अपने नेशंस लीग अभियान की शुरुआत 24 सितंबर को वेल्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर करेगा। इसके तीन दिन बाद टीम नॉर्वे के खिलाफ खेलने के लिए रवाना होगी। इसके बाद पुर्तगाल 1 अक्टूबर को डेनमार्क के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर उतरेगा। टीम का अगला मुकाबला 4 अक्टूबर को नॉर्वे के खिलाफ घरेलू मैदान पर होगा।

पुर्तगाल की टीम
  • गोलकीपर: डियोगो कोस्टा, रुई सिल्वा, सैमुअल सोरेस
  • डिफेंडर: गोंकालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रूबेन डायस, टॉमस अराउजो, जोआओ कैंसलो, डिओगो दलोट, नूनो तवारेस, नूनो मेंडेस
  • मिडफील्डर: ब्रूनो फर्नांडिस, जोआओ पलिन्हा, रूबेन नेव्स, जोआओ नेव्स, वितिन्हा, बर्नार्डो सिल्वा
  • फॉरवर्ड: क्रिस्टियानो रोनाल्डो, फैबियो सिल्वा, ट्रिनकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सेइकाओ, गोंकालो रामोस, जोआओ फेलिक्स, पेड्रो नेटो, राफेल लीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed