फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano ronaldo gets 17 years lowest ranking in Ballon D'Or, lionel messi not in list first time after 2005

Ballon D’Or 2022: 17 सालों में रोनाल्डो की रैंकिंग सबसे खराब, मेसी 2005 के बाद पहली बार लिस्ट से बाहर

Tue, 18 Oct 2022 08:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 08:32 PM IST
सार

फ्रांस के करीम बेंजेमा ने साल 2022 का बैलेन डि ओर पुरस्कार हासिल किया है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और मेसी के लिए यह साल निराशाजनक रहा। रोनाल्डो ने 17 सालों में सबसे खराब रैंकिंग दर्ज की, जबकि 2005 के बाद पहली बार मेसी का नाम इस पुरस्कार के दावेदारों की सूची में नहीं था। 
 

विज्ञापन
Cristiano ronaldo gets 17 years lowest ranking in Ballon D'Or, lionel messi not in list first time after 2005
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बैलेन डि ओर 2022 का पुरस्कार दिग्गज खिलाड़ियों के लिए बेहद निराशाजनक रहा। मौजूदा समय के दो सबसे बड़े खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी ने इस साल बेहद खराब प्रदर्शन किया था और यह बैलेन डि ओर पुरस्कार के दौरान भी साफ दिखाई दिया। 2005 के बाद यह पहला मौका था, जब मेसी का नाम यह पुरस्कार पाने वालों की सूची में ही नहीं था। वहीं, रोनाल्डो ने 17 वर्षों में अपने करियर की सबसे खराब रेटिंग हासिल की। उनके पुराने साथी करीम बेंजेमा ने पहली बार यह खिताब हासिल किया। 
विज्ञापन


रियल मैड्रिड को पिछले वर्ष चैंपियंस लीग और ला लीगा में कामयाबी दिलाने वाले बेंजेमा 24 साल बाद यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले पहले फ्रांसीसी फुटबालर हैं। इससे पहले जिनेदिन जिदान ने यह पुरस्कार जीता था। अब तक कुल पांच फ्रांसीसी फुटबालर यह ट्रॉफी जीत चुके हैं। जिदान ने ही उन्हें यह ट्रॉफी प्रदान की। बेंजेमा ने कहा कि यह पुरस्कार पाकर मुझे अपने काम पर नाज हो रहा है। यह मेरा बचपन का सपना था। मेरे दो रोल मॉडल रहे हैं, एक तो जिदान और दूसरे रोनाल्डो।
विज्ञापन

महिला वर्ग में बार्सिलोना की कप्तान एलेक्सिया पुटेलास ने लगातार दूसरे वर्ष यह ट्रॉफी जीती। लगातार दो बार सम्मान पाने वालीं वह पहली महिला फुटबालर हैं।

रोनाल्डो को 17 साल में सबसे कम रैंकिंग
पांच बार यह खिताब अपने नाम करने वाले रोनाल्डो अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। इस साल बैलेन डि ओर पुरस्कार में उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस पुरस्कार के लिए 30 खिलाड़ियों को नामित किया गया था और रोनाल्डो 20वें स्थान पर रहे। इस पुरस्कार समारोह में 17 वर्षों में यह उनकी सबसे कमजोर रैंकिंग है। वह 2004 से हर बार इस पुरस्कार के लिए नामित हुए हैं। पिछले 16 साल में यह पहला मौका है, जब रोनाल्डो और मेसी दोनों कोई खिताब नहीं जीत पाए हैं। मेसी को 30 खिलाड़ियों की सूची में भी जगह नहीं मिली।

मेसी 2005 के बाद पहली बार लिस्ट में नहीं
2005 से लेकर यह पहला मौका है, जब मेसी इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाए हैं। वह रिकॉर्ड सात बार बैलेन डि ओर का पुरस्कार जीत चुके हैं। पीएसजी के लिए खेलते हुए उनका प्रदर्शन बेहद निराशानजक रहा था। ऐसे में उनका नाम लिस्ट से बाहर होना कोई चौकाने वाली बात नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed