फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo crossed 500 career goals

दो गोल के साथ ही 500 से ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बने रोनाल्डो

Thu, 01 Oct 2015 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Oct 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo crossed 500 career goals

स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो गोल की बदौलत रियल मैड्रिड ने चैंपियंस लीग के तहत खेले गए एक मुकाबले में माल्मो को 2-0 से पराजित कर दिया।

विज्ञापन


पेरिस में खेले गए मुकाबले में रियल मैड्रिड की ओर से रोनाल्डो ने मुकाबले के 29वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद माल्मो की टीम ने कुछ मौके जरूर बनाए लेकिन वह गोल करने में असफल रहे। हाफ समय तक रियल मैड्रिड बढ़त बनाए हुए था। रोनाल्डो ने मैच के 90वें मिनट में दूसरा गोल कर मैड्रिड की बढ़त को मजबूत कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि इससे पहले, कई मैचों में रोनाल्डो गोल करने में असफल रहे थे। इस जीत से रियल के दो मैचों में छह अंक हो गए हैं और वह ग्रुप-ए में शीर्ष पर है। माल्मो की टीम अब तक दो मैच खेल चुकी है और उसे दोनों में हार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हार से साथ माल्मो इस ग्रुप में तीसरे स्थान पर है। दिन के अन्य मुकाबलों में इंग्लैंड के मैनचेस्टर यूनाइटेड और मैनचेस्टर सिटी ने क्रमश: वोल्व्सबर्ग और बोरुशिया मोंशेंग्लाबाख को 2-1 से पराजित किया।

500 गोल करने वाले वह दुनिया के 25वें फुटबॉलर बने

Cristiano Ronaldo crossed 500 career goals

मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व स्टार खिलाड़ी 30 साल के रोनाल्डो ने चैंपियंस लीग के तहत बुधवार को खेले गए मुकाबले में माल्मो के खिलाफ दो गोल कर अपने करियर का 500वां गोल पूरा करने के साथ रियल मैड्रिड की ओर से सर्वाधिक गोल करने के राउल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

वर्ष 1994 से 2010 के बीच रियल मैड्रिड की ओर से कुल 741 मुकाबलों में 323 गोल करने वाले स्पेन के पूर्व स्ट्राइकर राउल अब न्यूयॉर्क कॉसमास के साथ जुड़ गए हैं।

दो गोल की बदौलत रोनाल्डो ने अपने करियर में गोलों की संख्या 501 तक पहुंचा दी जबकि रियल के लिए वह सबसे ज्यादा (324) गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए। करियर में 500 गोल करने वाले वह दुनिया के 25वें फुटबॉलर बन गए हैं। फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड यूरोपीय फुटबॉलर जोसफ बिकॉन के नाम दर्ज है जिन्होंने कुल 805 से ज्यादा गोल दागे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed