फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo cries after Al-Hilal beat Al Nassr in Penalty Saudi Kings Cup final, ends season trophyless

Football: किंग्स कप के फाइनल में अल हिलाल से हार के बाद फूट-फूटकर रोए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, सामने आया वीडियो

Sat, 01 Jun 2024 10:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 01 Jun 2024 10:06 AM IST
सार

पुर्तगाली सुपरस्टार का व्यक्तिगत तौर पर शानदार सीजन था, लेकिन उन्होंने इसे ट्रॉफी रहित समाप्त किया। इससे ही वह दुखी हो गए और इतने संघर्ष के बाद ट्रॉफी नहीं जीत पाने से उनकी आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo cries after Al-Hilal beat Al Nassr in Penalty Saudi Kings Cup final, ends season trophyless
रोते हुए रोनाल्डो - फोटो : Twitter

विस्तार

सऊदी अरब की फुटबॉल लीग में अल नस्र से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो 'किंग्स कप' फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी अल-हिलाल के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद फूट-फूटकर रोने लगे। मैच का परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने के बाद रोनाल्डो मैदान पर लेट गए और रोने लगे। फुल टाइम और फिर एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद अल हिलाल ने अल नस्र को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। अल हिलाल के गोलकीपर गोलकीपर यासीन बूनो ने दो सेव किए और अल हिलाल की जीत के हीरो रहे।
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo cries after Al-Hilal beat Al Nassr in Penalty Saudi Kings Cup final, ends season trophyless
रोते हुए रोनाल्डो - फोटो : Twitter
शूटआउट में अल हिलाल के लिए रुबेन नेवेस और अल नस्र के लिए एलेक्स टेलेस शूट लेने पहुंचे और दोनों ने शॉट मिस किया। इसके बाद अल हिलाल की ओर से एलेक्जेंडर मित्रोविच और नस्र की ओर से रोनाल्डो शूट के लिए पहुंचे और दोनों ने बेहतरीन गोल दागा। हालांकि, इसके बाद अगले तीन प्रयासों तक अल हिलाल और अल नस्र दोनों ही ओर से गोल लगे। पांच प्रयासों के बाद स्कोर 4-4 की बराबरी पर था। फिर सडेन डेथ में अल हिलाल के सऊद अब्दुलहामिद और अल नस्र के अली अलहसन ने अपने-अपने शॉट मिस किए। अगले शॉट में अल हिलाल के नासेर ने तो गोल किया, लेकिन अल नस्र के मेहशारी अपना शॉट चूक गए। ऐसे में अल हिलाल ने 5-4 से जीत हासिल की।



विज्ञापन
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo cries after Al-Hilal beat Al Nassr in Penalty Saudi Kings Cup final, ends season trophyless
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : Cristiano Ronaldo Twitter
पुर्तगाली सुपरस्टार का व्यक्तिगत तौर पर शानदार सीजन था, लेकिन उन्होंने इसे ट्रॉफी रहित समाप्त किया। इससे ही वह दुखी हो गए और इतने संघर्ष के बाद ट्रॉफी नहीं जीत पाने से उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस 39 वर्षीय फुटबॉलर ने हाल ही में सऊदी प्रो लीग सीजन में सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा था। रोनाल्डो ने एक सीजन में 35 गोल किए और उन्होंने पूर्व अल नस्र स्टार अब्दरजाक हमदल्लाह का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2019 सीजन में 34 गोल किए थे।

अल-नस्र सऊदी प्रो लीग में दूसरे स्थान पर रहे। वह अपने प्रतिद्वंद्वी अल-हिलाल से 14 अंक पीछे रहे। अब किंग्स कप की हार के बाद अल नस्र के सीईओ गुइडो फिएंगा ने पुष्टि की कि रोनाल्डो 2023-24 अभियान के दिल तोड़ने वाले अंत के बावजूद अगले सीजन में भी क्लब में बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed