विज्ञापन
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo created history in international football Harry Kane broke wayne Rooney record

Football: अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, हैरी केन ने तोड़ा रूनी का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 24 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

पुर्तगाल ने यूरो क्वालीफायर के मुकाबले में लिस्टेंस्टीन को 4-0 से हराया। इस मैच में में रोनाल्डो ने दो गोल दागे। उन्होंने पहला गोल 51वें मिनट में पेनाल्टी पर किया।

Cristiano Ronaldo created history in international football Harry Kane broke wayne Rooney record
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और हैरी केन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
Follow Us

पुर्तगाल के दिग्गज फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पुर्तगाल ने यूरो क्वालीफायर के मुकाबले में लिस्टेंस्टीन को 4-0 से हराया। इस मैच में में रोनाल्डो ने दो गोल दागे। उन्होंने पहला गोल 51वें मिनट में पेनाल्टी पर किया। इसके बाद उन्होंने 63वें मिनट में फ्री किक पर एक गोल दागा। कप्तान रोनाल्डो के अलावा जोआओ कैंसेलो (आठवें मिनट) और बर्नांडो सिल्वा (47वें मिनट) ने भी पुर्तगाल के लिए गोल किए।


रोनाल्डो का यह पुर्तगाल के लिए 197वां अंतरराष्ट्रीय मैच था। उन्होंने बदर अल मुतवा को पीछे छोड़ा जिन्होंने कुवैत के लिए 196 मैच खेले थे। पिछले साल कतर विश्वकप के दौरान 38 वर्षीय रोनाल्डो को नॉकआउट मुकाबले में अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने पर पूर्व कोच फर्नांडो सांतोस को आलोचना का सामना करना पड़ा था। टीम कतर विश्वकप के क्वार्टर फाइनल में मोरक्को से हार गई थी। मोरक्को के खिलाफ हार के बाद रोनाल्डो रोते हुए मैदान से चले गए थे। इसके बाद उनके टीम में वापसी को लेकर संदेह बन गया था।


हैरी केन के इंग्लैंड के लिए हो गए 54 गोल
इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने यूरो क्वालीफायर मुकाबले में इटली के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड ने इटली को 2-1 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए हैरी केन ने 44वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया और वह राष्ट्रीय टीम के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबालर बन गए। केन ने इंग्लैंड के लिए 54वां गोल किया और वेन रूनी (53 गोल, 119 मैच) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

केन ने राष्ट्रीय टीम के लिए 81 मैच खेले हैं। उनके अलावा डेक्लेन राइस (13वां मिनट) ने इंग्लैंड के लिए मैच में पहला गोल किया। वहीं, इटली के लिए मैटिओ रेटेगुई (56वां मिनट) ही एकमात्र गोल करने में सफल रहे। रूनी इंग्लैंड के लिए 2013 से 2018 तक खेले थे जबकि केन ने इंग्लैंड के लिए पदार्पण 2015 में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें