फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo could not score AlNassr FC won by scoring three goals in 14 minutes in injury time

Football: क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं कर पाए गोल, इंजरी समय में 14 मिनट में तीन गोल कर जीता अल नासेर

Sat, 04 Mar 2023 10:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 04 Mar 2023 10:44 PM IST
सार

अंक तालिका में अल नासेर 46 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि तालिका में सबसे नीचे 16वें स्थान पर मौजूद अब बातिन के छह अंक है। 38 साल के रोनाल्डो ने जीत के बाद, हमेशा अंत तक विश्वास करो।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo could not score AlNassr FC won by scoring three goals in 14 minutes in injury time
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल नासेर क्लब के सुपरस्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में अल बातिन के खिलाफ एक भी गोल नहीं कर पाए, लेकिन उनकी टीम पिछड़ने के बाद भी मैच जीतने में सफल रही। अल नासेर एक गोल से पिछड़ रहा था और लग रहा था कि क्लब यह मैच गंवा देगा, लेकिन टीम ने इंजरी समय में तीन गोल करके मैच 3-1 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


अंक तालिका में अल नासेर 46 अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि तालिका में सबसे नीचे 16वें स्थान पर मौजूद अब बातिन के छह अंक है। 38 साल के रोनाल्डो ने जीत के बाद, हमेशा अंत तक विश्वास करो। अल नासेर को जीत दिलाने में अब्दुल रहमान, मोहम्मद अल फातिल और मोहम्मद मारन का योगदान रहा जिन्होंने एक-एक गोल किए। रोनाल्डो के लिए यह मैच अच्छा नहीं रहा जबकि पिछला महीना उनके लिए शानदार रहा था। उन्हें पिछले महीने के श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन


बातिन ने दिलाई शुरुआती बढ़त
मैच की शुरुआत अल नासेर क्लब के लिए अच्छी नहीं रही। रेंजो लोपेज ने 17वें मिनट में गोल करके बातिन की टीम को 1-0 से शुरुआत दिलाई। इसके बाद नासेर क्लब वापसी के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन बातिन ने पहले हाफ में एक भी गोल नहीं खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासेर की इंजरी समय में वापसी
इंजुरी समय में नासेर ने शानदार वापसी की और मैच भी जीत लिया। अब्दुल रहमान 90+3वें मिनट में गोल करके नासेर की वापसी कराई। इसके बाद मोहम्मद अल फातिल ने 90+12वें मिनट में गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई तो फिर मोहम्मद मारन ने 90+14वें मिनट में गोल करके टीम का जीत का अंतर बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed