फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo breaks silence with cryptic post after Portugal FIFA World Cup exit against Morocco

FIFA WC: 'कहने को कुछ बचा नहीं, धन्यवाद पुर्तगाल', विश्व कप से बाहर होने के बाद रोनाल्डो की पहली प्रतिक्रिया

Sun, 11 Dec 2022 09:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Dec 2022 09:41 PM IST
सार

विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद रोनाल्डो अकेले मैदान से बाहर गए और रोते हुए देखे गए। अब एक दिन बाद रोनाल्डो ने विश्व कप से बाहर होने और अनुभव को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo breaks silence with cryptic post after Portugal FIFA World Cup exit against Morocco
क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल का फीफा विश्व कप जीतने का सपना शनिवार को टूट गया जब टीम को क्वार्टर-फाइनल में मोरक्को से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच का एकमात्र गोल मोरक्को के युसुफ एन-नेसरी ने 42वें मिनट में हैडर से किया जो अंतत: दोनों पक्षों के बीच अंतर बना रहा। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लगातार दूसरे मैच में बेंच पर बैठाया गया और बाद में वह सब्स्टिट्यूट के तौर पर मैदान पर आए। हालांकि, वह कोई गोल करने और टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।  
विज्ञापन

विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद रोनाल्डो अकेले मैदान से बाहर गए और रोते हुए देखे गए। अब एक दिन बाद रोनाल्डो ने विश्व कप से बाहर होने और अनुभव को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लंबा सा नोट लिखा है। 37 वर्षीय स्टार फुटबॉलर अपने पूर्व क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ-साथ पुर्तगाली राष्ट्रीय टीम में खेलने को लेकर भी विवादों में रहे। हालांकि, उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पुर्तगाल के प्रति उनका समर्पण एक पल के लिए भी नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन

Cristiano Ronaldo breaks silence with cryptic post after Portugal FIFA World Cup exit against Morocco
रोनाल्डो रोते हुए - फोटो : FIFA/वेबसाइट
रोनाल्डो ने लिखा- पुर्तगाल के लिए विश्व कप जीतना मेरे करियर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी सपना था। सौभाग्य से मैंने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिताब जीते, लेकिन अपने देश का नाम दुनिया में सबसे ऊंचे पायदान पर लाना मेरा सबसे बड़ा सपना था। मैं इसके लिए लड़ा। इस सपने के लिए कड़ा संघर्ष किया। 16 वर्षों में विश्व कप के पांच संस्करणों में मैंने हमेशा महान खिलाड़ियों के साथ और उनके समर्थन और लाखों पुर्तगालियों द्वारा समर्थन में खेला। मैंने टीम के लिए अपना सब कुछ मैदान पर न्योछावर कर दिया। मैंने हमेशा लड़ाई की और उससे मुंह नहीं मोड़ा। अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा। अफसोस कल सपना टूट गया।

View this post on Instagram

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)

विज्ञापन

रोनाल्डो ने लिखा- उन विवादों पर प्रतिक्रिया देने लायक नहीं है। मैं बस इतना चाहता हूं कि आप सभी यह जान लें कि बहुत कुछ कहा जा चुका है, बहुत कुछ लिखा जा चुका है, बहुत कुछ अनुमान लगाया जा चुका है, लेकिन पुर्तगाल के प्रति मेरा समर्पण एक पल के लिए भी नहीं बदला है। मैं हमेशा सभी के उद्देश्य के लिए लड़ रहा था और मैं अपने सहयोगियों और अपने देश से कभी मुंह नहीं मोड़ूंगा। रोनाल्डो ने आगे पुर्तगाल को धन्यवाद दिया, यह कहते हुए कि "सपना जब तक नहीं टूटा तब तक सबकुछ अच्छा था।"

Cristiano Ronaldo breaks silence with cryptic post after Portugal FIFA World Cup exit against Morocco
रोनाल्डो मैदान पर आते हुए - फोटो : FIFA/वेबसाइट
रोनाल्डो ने लिखा- अभी ज्यादा कुछ नहीं कहना है। धन्यवाद पुर्तगाल। धन्यवाद कतर सपना अच्छा था, जब तक यह चला... अब यही उम्मीद कर रहा है कि मौसम अच्छा सलाहकार होगा और हर किसी को अपने निष्कर्ष निकालने की अनुमति देगा। रोनाल्डो के इस क्रिप्टिक पोस्ट ने फैन्स को परेशानी में डाल दिया है। इस पोस्ट से ऐसा लग रहा कि रोनाल्डो पुर्तगाल से अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं और अब वह दोबारा खेलते नहीं दिखेंगे, क्योंकि उन्होंने लिखा सपना टूट चुका है। यानी रोनाल्डो ने उम्मीद छोड़ दी है।

रोनाल्डो ने इस विश्व कप में कुल एक गोल दागे। वह विश्व कप के पांच संस्करणों में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए। मोरक्को के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रोनाल्डो का 196वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। उन्होंने कुवैत के बदेर अल मुतावा के रिकॉर्ड की बराबरी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed