{"_id":"f302c8465ea504ef93e8f98053d1310e","slug":"cristiano-ronaldo-beats-71-year-old-la-liga-record-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला लीगा में रोनाल्डो ने तोड़ा 71 साल पुराना रिकॉर्ड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ला लीगा में रोनाल्डो ने तोड़ा 71 साल पुराना रिकॉर्ड
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 21 Oct 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने स्पेनिश लीग सत्र में 14वां और 15वां गोल कर ना केवल रिकॉर्ड स्कोर से शुरुआत की बल्कि अपनी टीम रीयल मैड्रिड को लवांते पर 5-0 से अहम जीत भी दिला दी।
रोनाल्डो ने ला लीगा में 71 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह दुनिया के ऐसे पहले फुटबॉलर बन गए हैं जिन्होंने स्पेनिश लीग के शुरुआती सत्र के 8 मैचों में 15 गोल दागे।
दूसरी ओर, एक अन्य मैच में लियोनल मेस्सी, जावी हर्नांडेज और नेमार के एक-एक गोल की बदौलत बार्सिलोना ने एबार पर 3-0 की आसान जीत दर्ज की। मेस्सी के लिए यह मैच बेहद खास था क्योंकि उन्होंने बार्सिलोना के साथ 10 साल पूरे कर लिए।
विज्ञापन
रोनाल्डो ने मैच के 13वें मिनट में पहला गोल पेनाल्टी पर किया जबकि दूसरा गोल 61वें मिनट में ठोका। रोनाल्डो लीग में अब तक 15 गोल कर चुके हैं जबकि एक मैच में चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा था।
अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी मेस्सी अब अपनी क्लब बार्सिलोना की ओर से सर्वाधिक गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र एक गोल दूर रह गए हैं। 251 गोल के साथ यह रिकॉर्ड अभी टेल्मो जारिया के नाम वर्ष 1955 से कायम है।
साथ ही बार्सिलोना के गोलकीपर क्लाउडियो ब्रावो ने भी गोल नहीं खाने के अपने रिकॉर्ड को लगातार आठवें मैच तक पहुंचाया।
जीत के बाद बार्सिलोना की टीम 3 अंकों की बढ़त के साथ सेविला से ऊपर पहले स्थान पर है। रविवार को सेविला ने एल्ची को 2-0 से हराकर रीयल मैड्रिड को तीसरे स्थान पर ढकेल दिया है।
इस बीच मेस्सी जहां जारिया के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं वहीं रोनाल्डो ने 1943-44 में सत्र के पहले आठ राउंड के मैच में सर्वाधिक 14 गोल करने के ओविडो टीम के स्ट्राइकर इस्टबेन इचेवारिया के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
एक अन्य मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड ने एस्पानोल को 2-0 से हराकर ला लीगा में सबसे आगे चल रही बार्सिलोना टीम के और करीब आ गई है। एटलेटिको की जीत में थिएगो और मारियो सुआरेज ने गोल दागे। इस जीत से एटलेटिको अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
ला लीगा की अंक तालिका
शीर्ष 5 में शामिल टीम
बार्सिलोना 22 अंक
सेविला 19 अंक
रीयल मैड्रिड 18 अंक
वेलेंसिया 17 अंक
एटलेटिको मैड्रिड 17 अंक