कोरोना वायरस: UEFA ने चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग फाइनल को स्थगित किया
कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए अब यूरोपीय फुटबॉल संघ ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को संघ ने चैंपियंस लीग, यूरोपा लीग और महिला चैंपियंस लीग के फाइनल को स्थगित कर दिया। यूईएफए ने अपने जारी किए गए बयान में कहा है कि कोरोना की वजह से मई में होने वाले इन मुकाबलों को आधिकारिक तौर पर स्थगित किया जा रहा है और इसकी नई तारीखों का फिलहाल कोई ऐलान नहीं किया गया है।
As a result of the COVID-19 crisis, UEFA has today formally postponed the following finals, originally scheduled for May 2020.@UWCL@EuropaLeague@ChampionsLeague
विज्ञापन
No decision has yet been made on rearranged dates. Further announcements will be made in due course.— UEFA (@UEFA) March 23, 2020
दो महीने पहले चीन से फैले इस महामारी ने दुनियाभर में अब तक 15000 से अधिक लोगों की जान ली है, वहीं इससे अब तक तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस वायरस की चपेट में अब तक कई फुटबॉल खिलाड़ी और क्लब के अधिकारी भी आए हैं और इसकी वजह से दुनियाभर के कई बड़े टूर्नामेंटों को स्थगित/रद्द भी करना पड़ा है।