फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   coronavirus covid 19 outbreak belarus league football match postpones women league

Coronavirus: बेलारूस में हो रहे फुटबॉल मैच में पहुंचे हजारों दर्शक, अब महिला लीग टली

Thu, 16 Apr 2020 04:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Apr 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
coronavirus covid 19 outbreak belarus league football match postpones women league
- फोटो : ट्विटर

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के कारण बेलारूस में महिला फुटबॉल के नए सत्र को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन पुरुष लीग अब भी जारी है। महिला लीग का 2020 सत्र गुरुवार को शुरू होना था, लेकिन बेलारूस सॉकर महासंघ ने बुधवार कहा कि इसे अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। महासंघ ने साथ ही कहा कि ‘कई’ खिलाड़ी कोरोना वायरस के ‘संभावित संक्रमितों’ के संपर्क में हैं।

विज्ञापन

हजारों लोग पहुंच रहे मैच देखने

यूरोप में बेलारूस एकमात्र देश है जहां अब भी पेशेवर पुरुष फुटबॉल मैच जारी हैं और दर्शक स्टेडियम में मुकाबले देखने पहुंच रहे हैं। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्सांद्र लुकाशेंको ने लॉकडाउन के कड़े कदमों का विरोध किया है और पिछले महीने दर्शकों की मौजूदगी में आईस हॉकी मुकाबले में भी खेले थे।

विज्ञापन

लीग रद्द करने का कोई आधार नहीं

खेल एवं पर्यटन मंत्री सर्जेई कोवालचुक ने सार्वजनिक बेलारूस 5 टीवी चैनल पर बुधवार को प्रसारित साक्षात्कार में पुरुष लीग के संदर्भ में कहा, ‘चैंपियनशिप को बंद करने का कोई आधार नहीं है।’ कोवालचुक ने महिला लीग को स्थगित करने की घोषणा से पूर्व यह बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेलारूस में कोरोना का कहर

दुनियाभर में मौत का दूसरा नाम बन चुके कोरोना वायरस से अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं तो मृतकों की संख्या 1 लाख 35 हजार से पार हो चुकी है। बेलारूस में 40 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed