सेमीफाइनल में चिली को हराकर कोपा अमेरिका के फाइनल में पेरू, ब्राजील से होगा खिताबी मुकाबला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपा अमेरिका के दूसरे सेमीफाइनल में पेरू ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैंपियन चिली को 3-0 से हराकर टूर्नामेट के फाइनल में अपनी जगह बना ली। फाइनल में पेरू का मुकाबला ब्राजील से होगा। सेमीफाइनल में चिली की तरफ से एडिसन फ्लोरेस, योशीमार योतून, और पाओलो गुरेरो ने गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।
पेरू ने मैच के 20वें मिनट में उस वक्त चिली पर बढ़त ले ली जब एडिसन फ्लोरेस ने एक कॉर्नर से मिले पास पर शानदार गोल दाग दिया। 17 मिनट बाद पेरू ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली जब चिली के गोलकीपर गेब्रियल अरियास गलती करते हुए पेनल्टी बॉक्स से बाहर निकल गए और योशीमार योतून ने गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा दिया।
ब्राजील से फाइनल में भिड़ेगा पेरू
हालांकि चिली ने दूसरे हाफ में अच्छा खेल दिखाया और वापसी करने की लगातार कोशिश की, वो गेंद को लगातार गेंद को गोल पोस्ट मारते रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इंजरी टाइम में पेरू के कप्तान पाओलो गुरेरो ने गोल दागते हुए पेरू के लिए मैच सील कर दिया और टीम ने चिली को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
कोपा अमेरिका का फाइनल रविवार को रियो में खेला जाएगा। ब्राजील ने पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को हराते हुए फाइनल में पहले ही प्रवेश किया था। कोपा अमेरिका 2019 के एक ग्रुप मुकाबले में पेरू और ब्राजील टकरा चुके हैं। उस मैच में ब्राजील ने पेरू के खिलाफ 5 गोल दागे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि ब्राजील अपने 10वें कोपा अमेरिका खिताब के बेहद ही करीब है। फाइनल बेहद ही रोमांचक होगा, जहां बेहतरीन खेल दिखाकर पेरू ब्राजील पर बढ़त बना सकता है।