{"_id":"668e28f19084d0ec810f5b2f","slug":"copa-america-2024-messi-scores-109th-goal-argentina-reaches-copa-america-final-after-defeating-canada-2024-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Copa America 2024: मेसी ने दागा 109वां गोल, कनाडा को हराकर अर्जेंटीना कोपा अमेरिका के फाइनल में","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Copa America 2024: मेसी ने दागा 109वां गोल, कनाडा को हराकर अर्जेंटीना कोपा अमेरिका के फाइनल में
Wed, 10 Jul 2024 11:56 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)

Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:56 AM IST
सार
अर्जेंटीना की तरफ से जूलियन अल्वारेज ने 22वें मिनट में पहला गोल किया जबकि मेसी ने 51वें मिनट में एन्जो फर्नांडीज के शॉट को गोल में भेज कर उसकी बढ़त दोगुनी की।
विज्ञापन
मेसी
- फोटो : CONMEBOL Copa América Twitter
विस्तार
लियोनेल मेसी के अपने करियर के 109वें अंतरराष्ट्रीय गोल और वर्तमान टूर्नामेंट के पहले गोल के दम पर गत चैंपियन अर्जेंटीना ने कनाडा को 2-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।
अर्जेंटीना की तरफ से जूलियन अल्वारेज ने 22वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि मेसी ने 51वें मिनट में एन्जो फर्नांडीज के शॉट को गोल में भेज कर उसकी बढ़त दोगुनी की। मेसी के सामने तब गोलकीपर मैक्सिम क्रेप्यू थे लेकिन इस स्टार फुटबॉलर के आगे उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन
मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अपने पिछले 25 मैचों में 28 गोल किए हैं। वह कोपा अमेरिका में अब तक 14 गोल कर चुके हैं जो रिकॉर्ड से तीन गोल कम हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में मेसी से अधिक गोल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम पर दर्ज हैं जिन्होंने अभी तक 130 गोल किए हैं। ईरान के अल देई के नाम 1993 से 2006 तक 108 या 109 गोल दर्ज हैं। इक्वाडोर के खिलाफ 2000 में किए गए उनके गोल को लेकर विवाद है क्योंकि इस मैच के अंतरराष्ट्रीय दर्जे को लेकर मतभेद हैं।
अर्जेंटीना ने यह जीत अपने स्वतंत्रता दिवस पर हासिल की जिससे उसका अजेय अभियान 10 मैच तक पहुंच गया है। अर्जेंटीना रविवार को होने वाले फाइनल में उरुग्वे या कोलंबिया का सामना करके रिकॉर्ड 16वां कोपा खिताब जीतने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
ARGENTINA WINS AND ADVANCES TO THE FINAL 🇦🇷 pic.twitter.com/gpqtpwu0oO
— CONMEBOL Copa América™️ ENG (@copaamerica_ENG) July 10, 2024

Julián Álvarez 🤩 pic.twitter.com/SBe3hdO6fj
— CONMEBOL Copa América™️ ENG (@copaamerica_ENG) July 10, 2024
अर्जेंटीना ने यह जीत अपने स्वतंत्रता दिवस पर हासिल की जिससे उसका अजेय अभियान 10 मैच तक पहुंच गया है। अर्जेंटीना रविवार को होने वाले फाइनल में उरुग्वे या कोलंबिया का सामना करके रिकॉर्ड 16वां कोपा खिताब जीतने की कोशिश करेगा।
Leo Messi ✨🇦🇷 pic.twitter.com/1PZGbE2MoJ
— CONMEBOL Copa América™️ ENG (@copaamerica_ENG) July 10, 2024
कोपा अमेरिका के बाद भी अर्जेंटीना की तरफ से खेलेंगे मेसी
मेसी ने कहा कि उनका अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है और वह कोपा अमेरिका फाइनल के बाद भी अर्जेंटीना की तरफ से खेलते रहेंगे। मेसी ने मैच के बाद कहा, 'जैसा मैंने पहले कहा था कि मेरा आगे भी खेलने का इरादा है। मैं भविष्य के बारे में सोचने के बजाय हर दिन को जीना चाहता हूं। मैं अभी 37 साल का हूं और मैं खेल को कब अलविदा कहूंगा इसके बारे में केवल भगवान ही जानता है।'
अर्जेंटीना के एक अन्य खिलाड़ी एंजेल डी मारिया ने हालांकि कहा कि कोपा अमेरिका का फाइनल राष्ट्रीय टीम की तरफ से उनका अंतिम मैच होगा। उन्होंने 2008 में अर्जेंटीना की तरफ से अपना पहला मैच खेला था। उन्होंने 144 मैच में 31 गोल किए। डी मारिया ने कहा, 'यह मेरा अंतिम मैच होगा। मैं अर्जेंटीना के सभी लोगों और अपने साथी खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे इतनी अधिक ट्राफियां जीतने का मौका दिया।'