फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Copa America 2021 Brazil reached in final after defeating Peru by 1-0 in semifinal

Copa America 2021: लुकास पैक्वेटा के जरिए फाइनल में पहुंचा ब्राजील, सेमीफाइनल में पेरू को हराया

Tue, 06 Jul 2021 12:45 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 06 Jul 2021 12:45 PM IST
सार

कोपा अमेरिका 2021 में ब्राजील का शानदार सफर जारी है। 5 जुलाई को ब्राजील ने सेमीफाइनल में पेरू को हराकर फाइनल में दस्तक दी। सेमीफाइनल मुकाबले में ब्राजील की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरू को बैकफुट पर रखा। 

विज्ञापन
Copa America 2021 Brazil reached in final after defeating Peru by 1-0 in semifinal
ब्राजील बनाम पेरू - फोटो : twitter@CopaAmerica

विस्तार

ब्राजील कोपा अमेरिका के फाइनल में पहुंच गया है। सोमवार को ब्राजील ने सेमीफाइनल मुकाबले में पेरू को 1-0 से हरा दिया। ब्राजील की तरफ से पहले हॉफ में लुकास पैक्वेटा ने गोल किया। जिसके चलते ब्राजील को 1-0 की बढ़त मिली गई। अब मेजबान ब्राजील फाइनल में शनिवार को अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से खेलेगा। 

विज्ञापन


ब्राजील की खासियत यह है कि जब कभी उसने कोपा अमेरिका की मेजबानी की तो खिताब जीतने में सफल रहा। सोमवार के मैच की शुरुआत में मेजबानों ने दिखाया कि वे फिर से ऐसा करने के लिए सबके पसंदीदा क्यों बने हुए हैं।
विज्ञापन


इस सेमीफाइनल मुकाबले में ब्राजील शुरू से ही पेरू पर हावी रहा। नेमार की अगुवाई में ब्राजील के स्ट्राइकर्स ने पेरू के गोलकीपर पेड्रो गैलिस को लगातार व्यस्त रखा। इस दौरान पेरू के गोलकीपर को सांस लेने की फुर्सत नहीं मिली। ब्राजील की तरफ से लगातार एक बाद एक हमले किए गए। हालांकि पेरू के गोलकीपर ने इन हमलों से टीम को बखूबी बचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच का पहला हॉफ ब्राजील ने 1-0 की बढ़त के साथ खत्म किया। यह गोल मैच के 34वें मिनट में हुआ। इस दौरान ब्राजील के नेमार ने लुकास पैक्वेटा को बेहतरीन पास दिया। जिस पर बगैर कोई मौका गंवाए पैक्वेटा ने शानदार गोल दागा। इस मौके को गोल में तब्दील करने के लिए नेमार की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। नेमार ने तीन खिलाड़ियों को छकाते हुए यह मौका बनाया था। 


मैच के बाद लुकास पैक्वेटा ने कहा, यह बहुत कड़ा मुकाबला था। विपक्षी टीम बहुत मजबूत थी। लेकिन हम मुश्किल समय में जीतने में सफल रहे। नेमार ने अपनी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभी बहुत कुछ करना है। उन्होंने कहा कि पैक्वेटा एक बड़े खिलाड़ी हैं, वह हर मैच में बेहतर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed