फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Copa America 2020 Argentina captain Lionel Messi plays with bleeding ankle against colombia during semifinal match

Video: मेसी के पैर से बहता रहा खून, बावजूद मैदान पर डटे रहे, अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाया

Thu, 08 Jul 2021 04:42 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 08 Jul 2021 04:42 PM IST
सार

अर्जेंटीना के कप्तान लियानल मेसी ने कोलंबिया के खिलाफ कोपा अमेरिका सेमीफाइनल में अद्भुत मिसाल पेश की। मैच के दौरान उनके टखने से खून बहता रहा इसके बावजूद वह मैदान पर डटे रहे और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाकर ही दम ली।  

विज्ञापन
Copa America 2020 Argentina captain Lionel Messi plays with bleeding ankle against colombia during semifinal match
अर्जेंटीना बनाम कोलंबिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोपा अमरेका के सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनल मेसी का देश के प्रति जज्बा देखने को मिला। 7 जुलाई को अर्जेंटीना और कोलंबिया के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह मैच टाई रहा। इस मैच का परिणाम पेनाल्टी शूटआउट के जरिए हुआ जिसमें अर्जेंटीना ने बाजी मारी। मैच में एक समय ऐसा भी आया जब मेसी के पैर में चोट लग गई और उनके टखने से खून निकलने लगा। लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। 

विज्ञापन


मेसी मैदान पर डटे रहे और पूरे जुनून के साथ खेलते रहे। उनके खेल को देखकर लगा कि जैसे वह अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाने का संकल्प लेकर आए हैं। सेमीफाइनल मुकाबले में मेसी का जो अंदाज खेलने का था उसे देख कई दिग्ग्जों सहित फैंस और मी़डिया ने तारीफ की। एक फैन ने ट्वीट कर लिखा कि अगर कोई दूसरा खिलाड़ी होता तो ऐसी स्थिति में मैदान छोड़कर चला जाता, लेकिन मेसी हमेशा देश के लिए खेलते हैं उन्होंने ये बात जा दिखा दी। 
विज्ञापन

इस सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना की तरफ से पहला गोल खेल के 7वें मिनट गया गया। मेसी की मदद से मार्टिनेज ने गोल दागा। पहले हॉफ में अर्जेंटीना 1-0 से आगे रहा। लेकिन दूसरे हॉफ में कोलंबिया ने पलटवार करते हुए गोल कर बराबरी कर ली। कोलंबिया की तरफ से यह गोल लुइस डियाज ने किया। 



इस दौरान खेल के 55वें मिनट में कोलंबिया के फ्रेंक फ्रेब्रा ने गेंद छीनने के प्रयास में मेसी के पैर पर किक मार दी। जिसके बाद उनके टखने के खून बहने लगा। इस पर मैच रेफरी ने फेब्रा को यलो कार्ड भी दिखाया। पेनाल्टी शूट आउट में कोलंबिया को हराने के बाद अर्जेंटीना फाइनल में पहुंच गया। अब 11 जुलाई को खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना का मुकाबला ब्राजील से होगा। वहीं तीसरे नंबर के लिए पेरू और कोलंबिया के बीच जंग होगी। कोपा अमेरिका के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अर्जेंटीना ने सबसे ज्यादा 9 बार खिताब जीता है। वहीं ब्राजील 6 बार कोपा अमेरिका फाइनल जीतेने में सफल रहा। लेकिन ब्राजील की खासियत उसने कभी अपनी मेजबानी में कोपा अमेरिका फाइनल नहीं हारा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed