{"_id":"5d22f7098ebc3e6cee20a6c5","slug":"copa-america-2019-brazil-beat-peru-in-finals-and-wins-title-on-home-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजबान ब्राजील ने पेरू को हराकर नौंवी बार जीता कोपा अमेरिका का खिताब","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेजबान ब्राजील ने पेरू को हराकर नौंवी बार जीता कोपा अमेरिका का खिताब
Mon, 08 Jul 2019 01:54 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील ने जीता कोपा अमेरिका का खिताब
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान ब्राजील ने रविवार को कोपा अमेरिका के फाइनल में पेरू को 3-1 से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। रियो के माराकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीसस ने अपनी टीम के लिए पहले हाफ के इंजुरी टाइम (48वें मिनट) में गोल दागा। ब्राजील के लिए एवर्टन सोरारेस ने 15वें मिनट में गोल किया जबकि रिचार्लिसन ने 90वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया।
विज्ञापन
जीसस को 70वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद ब्राजील की टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। पेरू के लिए मैच का एकमात्र गोल पाओलो गोएरेरो ने 44वें मिनट में पेनाल्टी पर किया।
विज्ञापन
दक्षिण अमेरिका के इस सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित फुटबाल टूनार्मेंट में उरुग्वे का बोलबाला रहा है। उसने सबसे अधिक 15 बार यह खिताब जीता है। इसके बाद अर्जेंटीना (14) दूसरे स्थान पर है। ब्राजील नौ खिताब के साथ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
इस साल अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर रही, जबकि पिछली बार खिताब जीतने वाले चिली की टीम चौथे पायदान पर रही। इस टीम ने पांचवीं बार अपनी मेजबानी में विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। पेरू की टीम ने 1939 में अपनी मेजबानी में पहली बार चैम्पियन थी। इसके बाद उसने 1975 में आखिरी बार यह खिताब जीता था। इसके अलावा वह पांच बार तीसरे स्थान पर रही है।