{"_id":"63a06745a798f627b33cce5f","slug":"congress-mp-claimed-lionel-messi-was-born-in-assam-remover-tweet-after-being-trolled","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC 2022: कांग्रेस सांसद का दावा- असम में पैदा हुए थे अर्जेंटीना के कप्तान मेसी, फोटो शेयर कर बधाई भी दी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC 2022: कांग्रेस सांसद का दावा- असम में पैदा हुए थे अर्जेंटीना के कप्तान मेसी, फोटो शेयर कर बधाई भी दी
Mon, 19 Dec 2022 06:59 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 19 Dec 2022 06:59 PM IST
सार
अर्जेंटीना के विश्व कप जीतने के बाद भारत में भी उनके फैंस जश्न में डूब गए। सभी ने सोशल मीडिया पर मेसी की फोटो शेयर की, लेकिन कांग्रेस सांसद ने एक कदम आगे बढ़कर मेसी को भारतीय मूल का बता दिया।
विज्ञापन
अब्दुल खलीक ने ट्वीट किया कि लियोनल मेसी का जन्म असम में हुआ था
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फीफा विश्व कप 2022 समाप्त हो चुका है। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अपने आखिरी विश्व कप में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फ्रांस के खिलाफ फाइनल मैच में मेसी ने दो गोल किए और अंत में पेनल्टी शूटआउट में भी अहम गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराया। इसके बाद मेसी के फैंस जश्न में डूब गए। अर्जेंटीना और दक्षिणी अमेरिकी देशों के अलावा भारत में भी मेसी के फैंस ने अर्जेंटीना के चैंपियन बनने पर जमकर जश्न मनाया।
मेसी के फैंस ने सोशल मीडिया पर अर्जेंटीना और मेसी की फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। इस बीच कांग्रेस सांसद अब्दुल खलीक अर्जेंटीना की जीत से इतने खुश हुए कि उन्होंने मेसी को भारतीय मूल का बता दिया। जब इस मामले पर बवाल हुआ तो उन्हें अपना ट्वीट भी डिलीट करना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बन रहा है।

क्या है मामला?
असम की बरपेटा लोकसभा सीट से कांग्रेस की सीट पर सांसद चुने गए अब्दुल खलीक ने अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी की एक फोटो ट्विटर पर शेयर की, जिसमें वह विश्व कप की ट्रॉफी के साथ दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा "तहे दिल से बधाई। आपके असम से संबंध को लेकर हमें आप पर गर्व है।" इसके बाद एक यूजर ने सांसद महोदय से असम से मेसी के संबंध पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेसी का जन्म असम में हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल होने लगे और अंत में उन्हें अपना ट्वीट हटाना पड़ा।
मैच में क्या हुआ?
फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने शानदार शुरुआत की। लियोनल मेसी और एंजिल डी मारिया के गोल के चलते पहले हाफ में अर्जेंटीना ने 2-0 की बढ़त ले ली थी। हालांकि, एम्बाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर फ्रांस की दमदार वापसी कराई। इसके बाद एक्सट्रा टाइम में भी मेसी ने गोल कर अर्जेंटीना को 3-1 की बढ़त दिलाई, लेकिन एम्बाप्पे ने फिर पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 3-3 कर दिया। अंत में पेनल्टी शूटआउट में मैच का नतीजा निकला। दोनों टीमों ने गोल करने के चार प्रयास किए, अर्जेंटीना का हर प्रयास सफल रहा, लेकिन फ्रांस के दो प्रयास विफल रहे। इसी के साथ अर्जेंटीना ने 4-2 से मैच अपने नाम किया।