{"_id":"5f1fd8c88ebc3e636a0b3f3b","slug":"concacaf-reveals-new-2022-world-cup-qualifying-format","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉनकाकैफ ने विश्व कप क्वालीफाईंग के लिए छह के बजाय आठ टीमों को प्रारूप बनाया","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कॉनकाकैफ ने विश्व कप क्वालीफाईंग के लिए छह के बजाय आठ टीमों को प्रारूप बनाया
Tue, 28 Jul 2020 01:20 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई फुटबॉल संघों के परिसंघ (कॉनकाकैफ) ने कोरोना वायरस महामारी और अगले जून तक शुरुआत न हो पाने के कारण अपने विश्व कप क्वालीफाईंग प्रारूप में बदलाव करके इसे छह के बजाय आठ टीमों का प्रारूप बना दिया है।
विज्ञापन
कॉनकाकैफ ने सोमवार को घोषणा की अमेरिका, मैक्सिको, कोस्टारिका, जमैका और होंडुरास को बाई दी गई है और वे सीधे आठ टीमों के प्रारूप में प्रवेश करेगी। कॉनकाकैफ के अन्य 30 देश अंतिम दौर के तीन अन्य स्थानों के लिए आपस में मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
आठ टीमों का प्रारूप अगले साल जून से शुरू होगा, इसमें प्रत्येक टीम जून में फीफा अंतरराष्ट्रीय मैच विंडो में चार मैच खेलेगी। इसके बाद सितंबर, अक्तूबर और नवंबर 2021 तथा जनवरी और मार्च 2022 में दो-दो मैच खेलेगी।
विज्ञापन
इन आठ टीमों में शीर्ष तीन पर रहने वाली टीमें कतर में 2022 में होने वाले टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश करेंगी जबकि चौथे स्थान पर रहने वाली टीम अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में भाग लेगी। आठ टीमों में जगह बनाने के लिए शुरुआती मुकाबले सितंबर से शुरू हो जाएंगे।