फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Command of Indian football in hands of Wim Koevermans

डच कोवरमैंस के हाथों में भारतीय फुटबाल की कमान

Tue, 14 Aug 2012 01:53 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2012 01:53 PM IST
विज्ञापन
Command of Indian football in hands of Wim Koevermans
बॉब हॉटन की विदाई के बाद से खाली पड़ा भारतीय फुटबाल टीम का विदेशी कोच पद डच फुटबालर विम कोवरमैंस भरने जा रहे हैं। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन ने उनके साथ दो साल का करार किया है। एक जुलाई से वह पदभार संभालने जा रहे हैं जबकि टीम के साथ उनका पहला टूर्नामेंट 23 अगस्त से होने जा रहा नेहरू कप होगा।
विज्ञापन


आयरलैंड के हाईपरफारमेंस डायरेक्टर का पद छोड़कर आ रहे कोवरमैंस भारतीय टीम के साथ जुड़कर उत्साहित हैं। वह भारतीय प्रशिक्षकों को तैयार करने का भी कार्य करेंगे। 1988 में यूरोपीय खिताब जीतने वाली मारको वान बास्टन, रूड गुलिट, फ्रेंक रायकार्ड जैसे महान खिलाड़ियों से सजी हॉलैंड टीम के स्टापर बैक रहे कोवरमैंस का कहना है कि उन्होंने सैफ फुटबाल और एशिया कप के भारतीय टीम के वीडियो देखे हैं।
विज्ञापन


उन्हें लगता है टीम बॉल को मैदान पर रखने की बजाय हवा में ज्यादा रखती है। जापान ने अपनी इसी गलती को सुधारकर गजब का सुधार किया है। उनकी कोशिश रहेगी कि वह मैदानी पास को टीम की शक्ति बनाएंगे। फीफा रैंकिंग सुधारने के लिए टीम को ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed