फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Coach Igor stimac tenure extended till Sept, Medeira named interim TD in place of Doru

एआईएफएफ: भारतीय फुटबॉल टीम से साथ बने रहेंगे स्टिमक, सितंबर तक बढ़ा कार्यकाल

Fri, 28 May 2021 10:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 28 May 2021 10:20 PM IST
सार

क्रोएशियाई विश्व कप टीम के खिलाड़ी स्टिमक का कार्यकाल बढ़ाया गया लेकिन डोरू का अनुबंध नहीं बढ़ा। बता दें कि डोरू का करार भारतीय सीनियर टीम के मुख्य कोच के समय पर ही समाप्त हुआ।

विज्ञापन
Coach Igor stimac tenure extended till Sept, Medeira named interim TD in place of Doru
इगोर स्टिमक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने शुक्रवार को राष्ट्रीय फुटबॉल टीम कोच इगोर स्टिमक का कार्यकाल सितंबर तक बढ़ा दिया है। वहीं, सावियो मेडिरा को इसाक डोरू की जगह अंतरिम तकनीकी निदेशक नियुक्त किया। क्रोएशियाई विश्व कप टीम के खिलाड़ी स्टिमक का कार्यकाल बढ़ाया गया लेकिन डोरू का अनुबंध नहीं बढ़ा। बता दें कि डोरू का करार भारतीय सीनियर टीम के मुख्य कोच के समय पर ही समाप्त हुआ।

विज्ञापन


एआईएफएफ ने अपनी तकनीकी समिति की वर्चुअल बैठक के बाद विज्ञप्ति में कहा, 'समिति ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक का कार्यकाल सितंबर 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया।' स्टिमक को मई 2019 में दो साल के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था। शीर्ष संस्था ने कहा, 'वहीं, सावियो मेडिरा एआईएफएफ के अंतरिम तकनीकी निदेश के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे जिसे समिति ने मंजूरी दी।'
विज्ञापन


महासंघ के एक सूत्र ने डोरू के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि उनका अनुबंध नहीं बढ़ाया गया है। स्टिमक भारतीय टीम के 2022 फीफा विश्व कप और 2023 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के आगामी मैचों के लिए दोहा में राष्ट्रीय टीम की तैयारियों में जुटे हैं। मैच तीन जून के बाद खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टिमक का अनुबंध 15 मई को खत्म हो गया था। एआईएफएफ के महासचिव कुशल दास ने समिति को फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिये टीम की तैयारियों के रोडमैप के बारे में बताया जिसका आयोजन अगले साल भारत में 11 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा। एएफसी महिला एशिया कप अगले साल देश में 20 जनवरी से छह फरवरी तक आयोजित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed