{"_id":"5cf04eedbdec22070c09167f","slug":"coach-igor-stimac-remove-six-more-players-from-indian-training-camp-for-kings-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच स्टीमेच ने छह और खिलाड़ियों को किया बाहर, शिविर में अब बचे 25 खिलाड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कोच स्टीमेच ने छह और खिलाड़ियों को किया बाहर, शिविर में अब बचे 25 खिलाड़ी
Fri, 31 May 2019 03:15 AM IST
Rajeev Rai
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 31 May 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
इगोर स्टिमाक
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के हेड कोच आइगोर स्टिमैक ने यहां चल रहे तैयारी शिविर से छह और खिलाड़ियों के दूसरे जत्थे को हटा दिया। दूसरे जत्थे के जिन छह खिलाड़ियों को शिविर से हटाया गया वे हैं: नारायण दास, सलाम रंजन सिंह, धनपाल गणेश, रॉउलिन बोर्जेस, कोमल थाटल। सेंट्रल डिफेंडर अनवर अली (जू.) को चोट के चलते शिविर से हटाया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले शिविर से छह खिलाडिय़ों के पहले जत्थे को हटाया गया था। जब 21 मई को यह सीनियर राष्ट्रीय शिविर शुरू हुआ था तब इसमें 37 खिलाड़ी थे। अब तक कुल 12 खिलाड़ियों को हटाने के बाद शिविर में 25 खिलाड़ी बचे हैं।
विज्ञापन
किंग्स कप के लिए भारत के 23 खिलाड़ियों की अंतिम सूची टीम के 2 जून को बुरिरम रवाना होने से पहले जारी की जाएगी। किंग्स कप फीफा द्वारा मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय ए टूर्नामेंट है। थाईलैंड फुटबॉल संघ 1968 से इस टूर्नामेंट को आयोजित कर रहा है। भारतीय फुटबॉल टीम 1977 और 1981 में किंग्स कप फुटबॉल में शिरकत कर चुकी है।
विज्ञापन
भारत की सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के चीफ कोच की जिम्मेदारी संभालने से पहले स्टीमैश ने बतौर कोच क्रोएशिया को ब्राजील में 2014 के फीफा विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई कराया था।
स्टिमैक ने कहा, 'कोच के लिए खिलाड़ियों को हटाने जैसे कड़े फैसले लेने होते हैं। हम खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता से खुश हैं तो रोज उनके साथ मेहनत कर खुश हैं। सभी खिलाड़ी बड़ी शिद्दत से मेहनत कर रोज तरक्की कर रहे हैं। शिविर में करीब दस दिन काफी पसीना बहाने के बाद कुछ खिलाड़ियों को हटाने का फैसला वाकई सबसे मुश्किल था। बुधवार शाम ट्रेनिंग के तहत मैच खेलने के बाद हमने छह और खिलाड़ियों को शिविर से हटाने का फैसला किया। मैं शिविर से हटाए सभी खिलाड़ियों से मेहनत जारी रखने की उम्मीद करता हूं।’
भारत किंग्स कप फुटबॉल में अपने अभियान का आगाज 5 जून को कुराकाओ में मैच खेल कर करेगा। वहीं इसी दिन मेजबान थाईलैंड की टीम वियतनाम से भिड़ेगी। इन दोनों मैचों की विजेता टीमें फाइनल में आमने सामने होगी। हारने वाली टीमें तीसरे और चौथे स्थान के लिए आमने सामने होंगी।