{"_id":"5e32cdbb8ebc3e7d7476e407","slug":"christine-sinclair-beats-all-time-record-became-highest-scoring-international-footballer-ever","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा की क्रिस्टीन ने रचा इतिहास, बनीं फुटबॉल जगत में सर्वाधिक गोल करने वालीं खिलाड़ी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
कनाडा की क्रिस्टीन ने रचा इतिहास, बनीं फुटबॉल जगत में सर्वाधिक गोल करने वालीं खिलाड़ी
Fri, 31 Jan 2020 07:46 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:46 AM IST
विज्ञापन
क्रिस्टीन सिंक्लेयर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा की क्रिस्टीन सिंक्लेयर टेक्सास के ब्राउन्सविले में कोनकाकाफ ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में सेंट किट्स एवं नेविस के खिलाफ टीम की 11-0 की जीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं।
विज्ञापन
क्रिस्टीन ने बुधवार को अपने करियर का 185वां गोल दागा और अमेरिका की एबी वैमबैक को पीछे छोड़ा, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का पिछला रिक\र्ड दर्ज था।
विज्ञापन
क्रिस्टीन ने दो गोल दागे जिससे कनाडा ने सिर्फ 50 हजार की जनसंख्या वाले सेंट किट्स एवं नेविस को कुल अंतर के आधार पर 31-2 से रौंदा। क्रिस्टीन ने ओलंपिक में 11 गोल दागे हैं और वह पांच विश्व कप में गोल करने वाली सिर्फ दो खिलाड़ियों में से एक हैं।
विज्ञापन