{"_id":"3fb17aa4d08f6b5f1c3218aacf9999d3","slug":"chelsea-defeat-by-tottenhum-in-english-premier-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के पहले ही दिन चेल्सी को लगा तगड़ा झटका","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
साल के पहले ही दिन चेल्सी को लगा तगड़ा झटका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 02 Jan 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
साल 2015 की शुरुआत बड़ी जीत के साथ करने की आस लिए मैदान पर उतरी चेल्सी टीम को जोर का झटका लग गया।
विज्ञापन
नए साल में इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की खुमारी एक बार फिर प्रशंसकों पर चढ़ गई। गुरुवार को लंदन में हुए प्रीमियर लीग के एक मैच में टोटेनहम होत्सपर के खेल ने सभी का दिल जीत लिया। उसने लीग में सबसे ऊपर चल रही टीम चेल्सी को 5-3 से मात दी।
चेल्सी के मजबूत क्षेत्ररक्षण को टोटेनहम ने तोड़ा। टोटेनहम की ओर से हैरी केन ने 2 गोल किए। केन के दोहरे गोल की बदौलत टीम की जीत टोटेनहम के प्रशंसकों के लिए नए साल के गिफ्ट से कम नहीं है।
विज्ञापन
मैच के बाद चेल्सी के मैनेजर मोरिनहू ने कहा, "हमारी टीम की डिफेंस में कई खामियां रही। हमे आगे के मैचों में डिफेंस को बेहतर करना होगा।" मैच जीतने के बाद टोटेनहम एक स्थान बढोत्तरी करते हुए 34 अंकों के साथ पांचवे नम्बर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
गुरुवार को हुए अन्य मैचों में नंबर दो टीम मैनचेस्टर सिटी का मैच 19वें स्थान वाली बर्नले के साथ हुआ। मैच 2-2 के साथ ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
हार के बावजूद लीग की अंकतालिका में पहले पायदान नंबर पर चेल्सी 46 अंकों के साथ बरकरार है। दूसरे नंबर पर मैनचेस्टर सिटी है। वहीं आर्सेनल और लीवरपूल टॉप 4 के लिए संघर्ष कर रहे हैं।