{"_id":"7fa4ff4e50bcec42b29ab0644d541ab3","slug":"chelsea-and-manchester-city-secures-in-premier-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियर लीगः चेल्सी और लिवरपुल की आसान लीग ","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
प्रीमियर लीगः चेल्सी और लिवरपुल की आसान लीग
Updated Thu, 02 Jan 2014 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लिश प्रीमियर लीग में चेल्सी के अलावा लिवरपुल और मैनचेस्टर सिटी ने अपने-अपने मुकाबले आसानी से जीत लिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात खेले गए एक मुकाबले में चेल्सी को अपनी मेजबान और विपक्षी टीम को हराने में कोई दिक्कत नहीं आई। दूसरे हॉफ में ऑस्कर, विलियन और टोरेस के दागे गोलों ने चेल्सी को 3-0 से शानदार जीत दिला दी।
पहले हॉफ में एक भी गोल नहीं हुए। हालांकि चेल्सी ने पहले हॉफ में ही बढ़त बनाने के कुछ मौके गंवा दिए थे। फर्नांडो टोरेस ने 60वें मिनट में 13 महीने बाद गोल दागते हुए टीम को बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
स्वांसा के लिबर्टी स्टेडियम में खेले गए लीग के एक अन्य मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने स्वांसा को 3-2 से हरा दिया है।
अलेक्सांडेर कोलारोव ने 66वें मिनट में मैनचेस्टर सिटी के लिए गोल दागा। यह प्रीमियर लीग में उनका तीसरा गोल है।
एनफील्ड में हुए एक अन्य मुकाबले में हल सिटी को 2-0 से हराकर लिवरपुल की टीम प्रीमियर लीग में जीत के ट्रैक पर वापस लौट आई है। इससे पहले उसे मैनचेस्टर सिटी और चेल्सी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
जबकि आर्सेनल ने लंदन में कार्डिफ सिटी को 2-0 से हराकर पूरे अंक हासिल किए हैं। आर्सेनल की ओर से थियो वाल्कॉट और निकलास बेनडेटनर ने एक-एक गोल किए।
आर्सेनल को पहले हॉफ में गोल करने का मौका नहीं मिला। कार्डिफ सिटी ने अपनी रक्षापंक्ति इस कदर मजबूत कर रखी थी कि विपक्षी टीम गोल करने में नाकाम रही।