खिताब की दौड़ में बने हुए हैं अभी चेल्सी और अर्सेनल : क्लोप
लिवरपूल के बॉस जुर्गेन क्लोप ने कहा है कि प्रीमियर लीग (ईपीएल) की दौड़ से अभी कोई भी टीम बाहर नहीं हुई है।
चेल्सी और अर्सेनल भी खिताबी होड़ में बने हुए हैं। लिवरपूल 48 अंकों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। चेल्सी (37) चौथे और अर्सेनल (37) पांचवें नंबर पर है। टीम ने 1990 के बाद से यह ट्रॉफी नहीं जीती है।
पिछले आठ से दस सत्र में बाक्सिंग डे तक बढ़त बनाने वाली टीम ही ईपीएल की चैंपियन बनी है। सिर्फ 2008-09 और 2013-14 में ही ऐसा हुआ है जब शीर्ष टीम नहीं जीती और दोनों बार लिवरपूल ही था।
उसे दूसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। लिवरपूल इस सत्र में अभी तक अजेय है। उसने 18 मैच खेले हैं जिसमें से 15 जीते और तीन ड्रॉ रहे हैं।
हडर्सफील्ड के खिलाफ दम दिखाने को तैयार यूनाइटेड
मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम पिछले पांच साल में प्रीमियर लीग में पहली बार पांच गोल दागने के बाद हडर्सफील्ड के खिलाफ बाक्सिंग डे मुकाबले के लिए पहली बार ओले गुनार सोल्सकर के मार्गदर्शन में ओल्ड ट्रैफर्ड में खेलने उतरेगी।
नार्वे के सोल्सकर को सत्र के अंत तक कार्यवाहक मैनेजर बनाया गया है। उनके कार्यकाल की शानदार शुरुआत हुई जब पिछले मैच में यूनाइटेड ने कार्डिफ को 5-1 से हराया। यूनाइटेड की राह हालांकि आसान नहीं है और उसे शीर्ष चार में जगह बनाकर अगले साल चैंपियंस लीग में क्वालिफाई करने के लिए आठ अंक के अंतर को पाटना होगा।
सोल्सकर ने कहा,'मुझे लगता है कि खिलाड़ी ओल्ड ट्रैफर्ड में खेलने को लेकर उत्सुक हैं और यह महत्वपूर्ण है। हम इसे लेकर बेताब हैं, वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ प्रशंसक हैं।'