{"_id":"693e5160d62b81c0ff0dcb29","slug":"chaos-in-kolkata-messi-fans-dejected-as-one-takes-stadium-carpet-home-another-leaves-wedding-in-vain-2025-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेसी को न देख पाने का दुख: टिकट की भरपाई के लिए मैदान से कारपेट घर ले गया फैन; शादी छोड़ आया प्रशंसक हुआ निराश","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
मेसी को न देख पाने का दुख: टिकट की भरपाई के लिए मैदान से कारपेट घर ले गया फैन; शादी छोड़ आया प्रशंसक हुआ निराश
Sun, 14 Dec 2025 11:31 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:31 AM IST
सार
हंगामे के बीच एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक फैन स्टेडियम का कारपेट कंधे पर उठाए नजर आया। भीड़ में एक और कहानी दिल को छू लेने वाली थी। एक प्रशंसक ने बताया कि उसी दिन उसकी शादी थी, लेकिन वह सब कुछ छोड़कर मेसी को देखने स्टेडियम पहुंचा।
विज्ञापन
मेसी का GOAT टूर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लियोनल मेसी के GOAT टूर ऑफ इंडिया का कोलकाता चरण शनिवार को अव्यवस्था और हंगामे में बदल गया। एक तरफ, हजारों रुपये का टिकट लेकर आए फैंस को मेसी की झलक तक नहीं मिली, वहीं दूसरी तरफ निराशा इतनी बढ़ी कि एक फैन टिकट के दाम की भरपाई के लिए सॉल्ट लेक स्टेडियम का कारपेट कंधे पर उठाकर घर ले गया। इसी भीड़ में एक ऐसा भी प्रशंसक था, जो अपनी शादी छोड़कर मेसी को देखने आया था, लेकिन हाथ लगी केवल मायूसी।
विज्ञापन
कोलकाता में अफरातफरी: कुछ मिनट में खत्म हुआ कार्यक्रम
कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के पहुंचते ही हालात बिगड़ने लगे। भारी टिकट कीमतें चुकाने वाले दर्शकों की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं, जब मैदान पर उतरते ही मेसी 100 से ज्यादा लोगों, राजनीतिक नेताओं, वीआईपी, सुरक्षाकर्मियों से घिर गए। नतीजा यह रहा कि स्टैंड्स में बैठे फैंस को सुपरस्टार ठीक से दिख ही नहीं पाए। स्थिति बेकाबू होती देख मेसी को सिर्फ कुछ ही मिनट में मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद गुस्सा हिंसा में बदल गया। बोतलें और कुर्सियां उछाली गईं, बैनर फाड़े गए और नुकसान हुआ।

कारपेट उठा ले गया फैन, निराशा की हद
हंगामे के बीच एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक फैन स्टेडियम का कारपेट कंधे पर उठाए नजर आया। रिपोर्टर के सवाल पर उसने कहा, 'मैंने टिकट के 10,000 रुपये दिए, लेकिन मेसी का चेहरा तक नहीं देख पाया। बस नेताओं के चेहरे दिखे। इसलिए यह कारपेट घर ले जा रहा हूं, प्रैक्टिस के लिए।' यह बयान उस गहरी निराशा का प्रतीक बन गया, जो आयोजन की विफलता से उपजी।

After seeing the ticket money went down the drain, guy is taking the carpet home to balance the loss pic.twitter.com/iJGbnLE5qg
— Political Kida (@PoliticalKida) December 13, 2025
शादी छोड़कर आया फैन, खाली हाथ लौटा
भीड़ में एक और कहानी दिल को छू लेने वाली थी। एक प्रशंसक ने बताया कि उसी दिन उसकी शादी थी, लेकिन वह सब कुछ छोड़कर मेसी को देखने स्टेडियम पहुंचा। पीटीआई से बातचीत में उसने कहा, 'कोलकाता में सब जानते थे कि मेसी आ रहे हैं। मेरी शादी है, फिर भी मैं मेसी को देखने आया। इसके बावजूद मेरी उम्मीदें पूरी नहीं हुईं।' उसने यह भी माना कि मेसी की मौजूदगी भर से खुशी होती है, लेकिन आयोजन से उसे ऐसी निराशा की उम्मीद नहीं थी।

VIDEO | Kolkata: “Everyone was excited today as Messi was coming. It’s my wedding day, but I left all the ceremonies to be here. Still, the management was so pathetic that I couldn’t even see him,” says a fan as Argentine footballer Lionel Messi’s event draws ire, with attendees… pic.twitter.com/zgfBAy0LVd
— Press Trust of India (@PTI_News) December 13, 2025
हैदराबाद में उलटा नजारा: अनुशासन और तैयारी
कोलकाता की अराजकता के ठीक उलट, हैदराबाद में GOAT टूर का दूसरा चरण सकारात्मक रहा। बेहतर तैयारी, ठोस योजना और अनुशासन ने आयोजन को सफल बनाया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में लगभग भरे स्टैंड्स के बीच मेसी ने अपने कौशल की झलक दिखाई और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मेसी शाम 5:40 बजे शहर पहुंचे और ताज फलकनुमा पैलेस में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने उनका स्वागत किया। हरे टी-शर्ट, काले पैंट और स्पोर्ट्स शूज में मेसी जब स्टेडियम पहुंचे तो शोर से आसमान गूंज उठा।

कोलकाता बनाम हैदराबाद: सबक साफ
हैदराबाद में मेसी करीब एक घंटे तक सहज दिखे, जो कोलकाता में दिखी घबराहट और कठोर माहौल से बिल्कुल अलग था। यह तुलना साफ करती है कि भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा कितनी निर्णायक होती है। एक ही टूर के दो शहर, दो अनुभव और फैंस के लिए दो बिल्कुल अलग यादें।