फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: PSG vs Dortmund and Liverpool vs Atletico Madrid match report

Champions League: नेमार के दम पर पीएसजी चार साल बाद क्वार्टरफाइनल में पहुंचा

Thu, 12 Mar 2020 11:01 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Mar 2020 11:01 PM IST
सार

  • चैंपियंस लीग: अंतिम-16 में दूसरे चरण में डॉर्टमंट को 2-0 से और कुल 3-2 से दी मात
  • कोरोना वायरस के चलते खाली स्टेडियम में बिना दर्शकों के खेला गया मुकाबला
  • 08 लगातार मैचों से अजेय है डॉर्टमंड के खिलाफ सभी घेरलू मुकाबलों में पीएसजी। उसने मैच सात जीते और एक ड्रॉ रहा है  
  • 32 पिछले चैंपियंस लीग के सभी मुकाबलों में पीएसजी ने गोल किए। इस दौरान टीम ने 85 गोल किए। यह लीग के इतिहास का किसी टीम का लगातार सभी मुकाबलों में गोल करने का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
  • रिकॉर्ड रियल मैड्रिड के नाम है जिसने मई 2012 से अप्रैल 2014 तक 34 मैचों में ऐसा किया था

विज्ञापन
Champions League: PSG vs Dortmund and Liverpool vs Atletico Madrid match report
नेमार - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस का असर खेलों पर भी पड़ रहा है। नतीजा बड़ी संख्या में या तो टूर्नामेंट रद्द किए जा रहे हैं या फिर दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं। चैंपियंस लीग के मैचों के लिए खचाखच भरे रहने वाले मैदान खाली पड़े हैं।

विज्ञापन


पेरिस सेंट जर्मेंन (पीएसजी) और बोरुसिया डॉर्टमंट के बीच अंतिम-16 के दूसरे चरण का मुकाबला भी बंद दरवाजों के बीच खेला गया। इसमें पीएसजी ने नेमार (28वें मिनट) और जुआन बर्नाट (45+1 मिनट) के दम पर डॉर्टमंट को 2-0 से और कुल 3-2 से मात देकर चार साल बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पीएसजी ने इससे पहले 2015-16 में अंतिम आठ में जगह बनाई थी।

विज्ञापन


एटलेटिको ने किया गत चैंपियन लिवरपूल को बाहर

गत चैंपियन लिवरपूल अतिरिक्त समय तक चले मुकाबले में एटलेटिको मैड्रिड से 2-3 और कुल 2-4 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया। एटलेटिको ने सभी तीनों गोल अतिरिक्त समय में दागे। लिवरपूल 94वें मिनट तक 2-0 की बढ़त बनाए हुए था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसके लिए जॉर्जिनियो विज्नाल्डुम (43वें मिनट) और रॉबर्टो फिर्मिनो ने (94वें मिनट) गोल किए। एटलेटिको के लिए मार्कोस लॉरेंटे ने (97वें,105+1वें मिनट) और अल्वारो मोराता (120+1वें मिनट) में गोलकर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed