फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: Mbappe made PSG and Alvarez make City win, Barcelona also won

Champions League: एम्बाप्पे ने पीएसजी और अल्वारेज ने सिटी को जिताया, बार्सिलोना भी जीता

Thu, 21 Sep 2023 09:55 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 09:55 AM IST
सार

बार्सिलोना ने भी एंटवर्प पर 5-0 से जीत हासिल की। इटली फुटबाल क्लब लाजियो ने एटलेटिको मैड्रिड को अंतिम क्षणों में गोलकीपर इवान प्रोवोडेल के गोल की बदौलत 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।

विज्ञापन
Champions League: Mbappe made PSG and Alvarez make City win, Barcelona also won
किलियन एम्बाप्पे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यह 2002-03 के बाद पहली बार था कि चैंपियंस लीग के गु्रप दौर की शुरुआत लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना हुई। दोनों फुटबालर यूरोप को छोड़ चुके हैं। बावजूद इसके स्टार फुटबालरों ने अपना जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पेरिस सेंट जर्मेन की बोरसिया डॉर्टमुंड पर 2-0 से जीत में किलियन एम्बाप्पे और गत विजेता मैनचेस्टर सिटी की रेड स्टार बेलग्रेड पर 3-1 से जीत में जूलियन अल्वारेज ने दो गोल किया। वहीं बार्सिलोना ने भी एंटवर्प पर 5-0 से जीत हासिल की। इटली फुटबाल क्लब लाजियो ने एटलेटिको मैड्रिड को अंतिम क्षणों में गोलकीपर इवान प्रोवोडेल के गोल की बदौलत 1-1 से बराबरी पर रोक दिया।
विज्ञापन


पिछड़ने के बाद जीता सिटी
मैनचेस्टर सिटी की रेडस्टार बेलग्रेड के खिलाफ शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले हाफ के इंजरी टाइम में घाना के विंगर ओस्मान बुखारी ने मिर्को इवानिच के पास पर गोल कर रेडस्टार को बढ़त दिला दी। हालांकि लाइंसमैन ने बुखारी को ऑफसाइड करार दिया, लेकिन वीडियो रिव्यू में गोल को मान्य माना गया। दूसरे हाफ में सिटी ने पलटवार किया। 47वें मिनट में ही हालैंड के पास पर जूलियन अल्वारेज ने गोल किया। 60वें मिनट में अल्वारेज ने ही सिटी को 2-1 की बढ़त दिलाई। 73वें मिनट में स्पेनिश मिडफील्डर रोड्री ने फिल फोडेन के पास पर गोल किया।
विज्ञापन


हकीमी ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ किया गोल
मेसी और नेमार के बिना खेल रहे पीएसजी ने डॉर्टमुंड के खिलाफ म्बापे के गोल की बदौलत बढ़त बनाई। 49वें मिनट में म्बापे के शॉट को निकलस सुले ने हाथ से रोका। रिव्यू में इसे पेनाल्टी दिया गया, जिसे म्बापे ने गोल में बदल दिया। इसके बाद मोरक्को के अशरफ हकीमी ने अपनी पूर्व टीम के खिलाफ गोलकर पीएसजी को 2-0 से जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली प्रोवेडेल ने दिलाई लाजियो को बराबरी
एटलेटिको और लाजियो का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। निर्धारित समय समाप्त होने के बाद इंजुरी टाइम के भी पांच मिनट निकल गई। एटलेटिको पाब्लो बैरियस के गोल की बदौलत 1-0 से आगे था। अपने घरेलू दर्शकों के अपार समर्थन के बीच लाजियो के गोलकीपर प्रोवोडेल इंजुरी टाइम में खुद आक्रमण पर आ गए। उन्होंने लुइस अल्बर्टो के क्रास पर हेडर के जरिए गोलकर लाजियो को 1-1 की बराबरी दिला दी।


बार्सिलोना की डच क्लब एंटवर्प पर 5-0 से जीत में पुर्तगाल के जोआओ फेलिक्स ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने 11वें मिनट में बार्सिलोना को बढ़त दिलाई। इसके बाद 19वें मिनट में उनकी बदौलत राबर्टो लेवांडोवस्की ने गोल किया। 22वें मिनट में जेले ने आत्मघाती गोल किया। 54वें मिनट में गावी ने और 66वें मिनट फेलिक्स ने एक और गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed