{"_id":"5fd07ffc0e7ba15801105725","slug":"champions-league-match-postponed-after-players-walk-off-over-alleged-racism","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग में मैच के दौरान नस्लवादी टिप्पणी, खिलाड़ियों ने छोड़ा मैदान, मुकाबला स्थगित","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग में मैच के दौरान नस्लवादी टिप्पणी, खिलाड़ियों ने छोड़ा मैदान, मुकाबला स्थगित
Wed, 09 Dec 2020 01:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social Media
पेरिस सेंट जर्मेन और बासाकसेहिर के बीच चैंपियंस लीग फुटबॉल का मैच स्थगित करना पड़ा जब मैच के चौथे अधिकारी रोमानिया के सेबेस्टियन कोटेस्कू ने एक सहायक कोच की पहचान के लिए नस्लवादी टिप्पणी की जिसके विरोध में खिलाड़ियों ने मैदान छोड़ दिया। तुर्की के खिलाड़ी काफी नाराज थे जब सहायक कोच पियरे वेबो को रैफरी ओविडियू हेटगन ने लाल कार्ड दिखाया।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने कहा कि कोटेस्कू ने कैमरून के वेबो के लिए नस्लवादी शब्द का इस्तेमाल किया है। बासाकसेहिर के सब्स्टीट्यूट डेम्पा बा ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा। पीएसजी के नेमार और काइलान एमबाप्पे ने भी सफाई मांगी है। यह घटना उस समय की है जब 15 मिनट के खेल के बाद स्कोर गोलरहित बराबरी पर था।
विज्ञापन
युएफा ने कहा कि मैच नए अधिकारियों के साथ बुधवार को खेला जाएगा। टीवी फुटेज में चौथे अधिकारी और रेफरी के बीच बातचीत कैद हो गई जिसमें कोटेस्कू ने हेटगन से कहा कि वेबो को उनके रवैये के लिए दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'उस काले को लालकार्ड दिखाओ। यह अस्वीकार्य है। जाकर उसे पहचानो। वहां जो काला खड़ा है।' वेबो ने इस पर नाराजगी जताते हुए छह बार कहा, 'तुमने नीग्रो क्यो कहा।
विज्ञापन