फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   champions league final preview

चैंपियंस लीग फाइनल में एटलेटिको की रियल मैड्रिड से टक्कर

Thu, 05 May 2016 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 May 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
champions league final preview
- फोटो : getty
रियल मैड्रिड ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराकर चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना एटलेटिको मैड्रिड से होगा।
विज्ञापन


ब्राजील के मिडफील्डर फर्नांडो ने 20वें मिनट में आत्मघाती गोल कर दिया। पहले चरण में दोनों टीमों के बीच मुकाबला गोलरहित रहा था। मैनचेस्टर सिटी के फर्नांडिन्हो मध्यांतर से पहले गोल करने के करीब थे लेकिन उनका निशाना गोलपोस्ट से दूर रहा। मुकाबले से पहले ही मेजबान रिएल मैड्रिड का मनोबल बढ़ गया था क्योंकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिट होकर मैदान में लौट आए थे जो चोट के कारण तीन मैचों में हिस्सा नहीं ले सके थे।
विज्ञापन


दूसरी ओर मैनचेस्टर सिटी के कप्तान विन्सेंट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। मैनचेस्टर सिटी की कमजोर पड़ गई रक्षण पंक्ति ने रोनाल्डो और फॉर्म में चल रहे गेराथ बेले को गोल करने से रोके रखा। रोनाल्डो चैंपियंस लीग में एक सीजन में अपने 17 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी के पास पहुंचे थे लेकिन डानी कारवजल के क्रास पर उनका हेडर निशाने पर नहीं था। रियल मैड्रिड की टीम अपना 27वां सेमीफाइनल खेल रही थी जबकि एटलेटिको मैड्रिड का यह पहला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल मैड्रिड की टीम ने इस सीजन में घरेलू मैदान पर एक भी गोल नहीं खाया और इस मैच में यह सिलसिला जारी रहा। उसने घरेलू मैदान में अपने सभी छह मुकाबले जीते हैं।

दो साल पहले भी हुआ था ऑल मैड्रिड फाइनल

champions league final preview

दो साल पहले रियल मैड्रिड और एटलेटिको मैड्रिड के बीच खिताबी मुकाबला हुआ था और रिएल मैड्रिड ने  4-1 से जीत दर्ज करते हुए दसवीं बार खिताब जीता था। अब 28 मई को मिलान में होने वाले फाइनल में रियल मैड्रिड पिछली सफलता को दोहराना चाहेगी। एटलेटिको मैड्रिड ने दूसरे सेमीफाइनल में पांच बार की चैंपियन बेयरन म्यूनिख को हराया था। 

रियल मैड्रिड के रक्षक खिलाड़ी सर्जियो रामोस ने कहा, हम फाइनल में जी-जान से जुटेंगे और कोशिश करेंगे कि हम एक टीम के रूप में एकजुट प्रयास कर दबाव से निपटने में सफल रहें। हम फाइनल में पहुंचने के हकदार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed