फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League Final Eight set to be held in Lisbon Source

चैंपियंस लीग लिस्बन में मिनी टूर्नामेंट के साथ होगी समाप्त

Wed, 17 Jun 2020 11:28 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 17 Jun 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Champions League Final Eight set to be held in Lisbon Source
Football - फोटो : पेक्सेल्स

चैंपियंस लीग कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए निलंबन के पांच महीने बाद अगस्त में बहाल होगी और लिस्बन में 12 दिवसीय मिनी-टूर्नामेंट के तौर पर खेली जाएगी। यूएफा कार्यकारी समिति ने बुधवार को फैसला किया कि आठ टीमें क्वार्टरफाइनल से दो स्थलों पर नाकआउट मैचों में खेलेंगी। इस अभूतपूर्व फैसले के अनुसार फाइनल मुकाबला 23 अगस्त रविवार को पुर्तगाल क्लब बेनफिका के घरेलू स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे पहले इस्तांबुल में अतातुर्क ओलंपिक स्टेडियम में होना था।

विज्ञापन


यूरोपा लीग भी आठ टीमों का नाकआउट टूर्नामेंट होगी। यह 10 अगस्त से शुरू होगी और पश्चिमी जर्मनी में चार स्टेडियम में खेली जाएगी। शुक्रवार 21 अगस्त को कोलोन फाइनल की मेजबानी करेगा जिसे पहले पोलैंड के ग्डांस्क में 27 मई को खेला जाना था। लेकिन पोलैंड का यह शहर 2021 फाइनल की मेजबानी करेगा। दोनों टूर्नामेंट को अभी अपने क्वार्टरफाइनल लाइन अप को पूरा करना है।
विज्ञापन


बुधवार को अगस्त के शुरू में होने वाले मैचों के स्थलों पर फैसला नहीं किया गया। इस महामारी के चलते चैंपियंस लीग के मार्च में दूसरे चरण के चार मैच स्थगित हो गए थे। यूरोपा लीग में राउंड 16 में पहले चरण के आठ मैचों से केवल छह ही पूरे हो पाए थे। कोविड-19 के कारण सभी खेल गतिविधियां ठप्प हो गई थीं जिससे यूएफा ने यूरोपीय चैंपियनशिप को जून 2021 तक स्थगित कर दिया। बुधवार को फिर पुष्टि हुई कि सभी 12 मेजबान शहरों (12 देशों के) को अगले साल अपने मैचों की मेजबानी करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed