{"_id":"626b8d2da68e06694f551c98","slug":"champions-league-6-time-european-champions-liverpool-beat-villarreal-2-0-sadio-mane-s-14th-goal-in-the-knockout-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champions League: 6 बार के यूरोपीय चैंपियन लिवरपूल ने विलारियाल को 2-0 से हराया, नॉकआउट राउंड में सादियो माने का 14वां गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Champions League: 6 बार के यूरोपीय चैंपियन लिवरपूल ने विलारियाल को 2-0 से हराया, नॉकआउट राउंड में सादियो माने का 14वां गोल
Fri, 29 Apr 2022 12:31 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:31 PM IST
सार
सादियो ने चैंपियंस लीग नॉकआउट में 14 गोल किए हैं और उन्होंने अफ्रीका के डिडिएर ड्रोग्बा के रिकॉर्ड की बराबरी की। सेमीफाइनल का दूसरा चरण मंगलवार को एस्टाडियो डि ला सेरामिका में खेला जाएगा।
विज्ञापन
सादियो माने
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड के लिवरपूल ने बुधवार को यहां चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले चरण में स्पेन के विलारियाल को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। छह बार के यूरोपीय चैंपियन लीवरपूल को अपने घरेलू मैदान एनफील्ड पर विलारियाल को हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
मैच के पहले हॉफ में दोनों टीमों की ओर से कोई भी गोल नहीं कर सका। दूसरे हॉफ के 53वें मिनट में विलारियाल के पेरविस एस्टुपिना ने जोर्डन हेंडरसन के क्रास को अपने ही गोल में डालकर लिवरपूल को बढ़त दिला दी। इसके दो मिनट बाद (55वें) सादियो माने ने सालाह की थ्रोबॉल पर विलारियाल के गोलची जेरोनिमो को छकाते हुए लिवरपूल को 2-0 से आगे कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ।
सादियो ने चैंपियंस लीग नॉकआउट में 14 गोल किए हैं और उन्होंने अफ्रीका के डिडिएर ड्रोग्बा के रिकॉर्ड की बराबरी की। सेमीफाइनल का दूसरा चरण मंगलवार को एस्टाडियो डि ला सेरामिका में खेला जाएगा। मैच में विलारियाल कोई बड़ा उलटफेर करके ही लिवरपूल को फाइनल में जगह बनाने से रोक सकता है।
विज्ञापन
लिवरपूल के मैनेजर जर्गेन क्लॉप ने कहा कि पहले चरण का मैच एकतरफा जरूर रहा, लेकिन हमें सचेत रहने की जरूरत है। आगे इससे अच्छा खेल दिखाना होगा।