फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Champions League: 1-2 defeat to Paris St Germain in the first leg of the semi-finals

चैंपियंस लीग : सेमीफाइनल के पहले चरण में पेरिस सेंट जर्मेन को मिली 1-2 से हार 

Fri, 30 Apr 2021 08:03 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 30 Apr 2021 08:03 AM IST
सार

  • 20 वर्षों में यह पहला मौका है जब पीएसजी को पहले हाफ तक बढ़त बनाए रखने के बाद लीग में हार मिली 
  • 18 पिछले मुकाबले जो सिटी ने घर से बाहर खेले उन सभी में जीत दर्ज की है। इनमें उन्होंने 46 गोल किए और सिर्फ नौ खाए 

विज्ञापन
Champions League: 1-2 defeat to Paris St Germain in the first leg of the semi-finals
Champions League - फोटो : social Media

विस्तार

न काइलिन म्बापे और न ही नेमार का जादू चला। नतीजा पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को चैंपियंस लीग सेमीफाइनल के पहले चरण में मैनचेस्टर सिटी के हाथों 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पिछले 20 वर्षों में यह पहला मौका है जब पीएसजी को पहले हाफ तक बढ़त बनाने के बावजूद चैंपियंस लीग में हार मिली। इससे पहले उसे 2001 में डेपोर्टिवा ला कोरुना से पराजय मिली थी।

विज्ञापन


पीएसजी ने कप्तान मार्किंहोस के गोल की मदद से 15वें मिनट में ही बढ़त बना ली थी जो हाफ समय तक कायम रही। सिटी के कप्तान केवन डि ब्रूएन ने 64वें मिनट में गोलकीपर केलर नवास की गलती का फायदा उठाकर बराबरी का गोल दागा। रियाद महारेज ने 71वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके सिटी को आगे किया। दूसरे चरण का मुकाबला मैच पांच मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन


मार्किंहोस तीसरे खिलाड़ी : मार्किंहोस चैंपियंस लीग इतिहास के तीसरेे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार दूसरे सत्र में क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में गोल किया। उनके अलावा पहले क्रिस्टियानो रोनाल्डो (2011-12, 2013-14) और एंटोनी ग्रिजैमन (2015-16,2016-17) ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed