{"_id":"683533173327e249470458fa","slug":"car-ploughed-into-a-crowd-of-liverpool-fans-during-parade-celebrating-their-premier-league-soccer-title-2025-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football: मातम में बदला लिवरपूल की खिताबी जीत का जश्न, विजयी परेड के दौरान भीड़ में घुसी कार; एक गिरफ्तार","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: मातम में बदला लिवरपूल की खिताबी जीत का जश्न, विजयी परेड के दौरान भीड़ में घुसी कार; एक गिरफ्तार
Tue, 27 May 2025 09:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 27 May 2025 09:06 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि उन्होंने लिवरपूल से एक 53 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति उस कार का चालक है, जिसने जश्न मना रहे समर्थकों के एक बड़े समूह को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
लिवरपूल
- फोटो : PTI
विस्तार
प्रीमियर लीग फुटबॉल खिताब का जश्न मना रहे लिवरपूल के प्रशंसकों की विजयी परेड के दौरान एक कार भीड़ के बीच घुस गई, जिससे 27 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह घटना आतंकवाद से संबंधित थी। लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच में रविवार को एकतरफा मुकाबले में टोटेनहैम को 5-1 हराकर 20वीं बार इस खिताब को अपने नाम कर मैनचेस्टर यूनाइटेड के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
विज्ञापन
घायलों में चार बच्चे शामिल
पुलिस ने कहा कि उन्होंने लिवरपूल से एक 53 वर्षीय ब्रिटिश व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति उस कार का चालक है, जिसने जश्न मना रहे समर्थकों के एक बड़े समूह को टक्कर मार दी थी। एम्बुलेंस अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल ले जाए गए 27 लोगों में से चार बच्चे थे। एक बच्चे और एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। वाहन के नीचे फंसे चार लोगों को दमकलकर्मियों ने बाहर निकाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि जब कार ने प्रशंसकों की भीड़ को टक्कर मारी तो कुछ लोग हवा में उछल गए।

कार चालक पर टूट पड़े गुस्साए प्रशंसक
जब कार रुकी तो गुस्साए प्रशंसक कार चालक पर टूट पड़े और गाड़ी की खिड़कियां तोड़ने लगे। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें चालक तक पहुंचने से रोका। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टक्कर लिवरपूल टीम को ले जा रही बस के गुजरने के लगभग 10 मिनट बाद हुई। लिवरपूल ने आखिरी बार जब खिताब जीता था तो कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से विजयी परेड नहीं निकाली जा सकी थी।
ये भी पढ़ें: French Open: गत विजेता अल्कारेज और स्वियातेक का जीत के साथ आगाज, रूड भी आसानी से अगले दौर में पहुंचे

पिछड़ने के बाद जीती थी लिवरपूल
मैच की बात करें तो डोमिनिक सोलंके के 12वें मिनट में किए गोल से पिछड़ने के बावजूद लीवरपूल ने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और मध्यांतर तक 3-1 की बढ़त कायम कर उन्हें जश्न मनाने का मौका दे दिया था। लुइस डियाज ने मैच के 16वें मिनट में बराबरी का गोल दागा, जबकि एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने इसके आठ मिनट बाद टीम को बढ़त दिला दी। कोडी गोपिको ने 34वें मिनट में लिवरपूल को 3-1 से आगे कर दिया। टीम का दबदबा मध्यांतर के बाद भी जारी रहा। दिग्गज मोहम्मद सालाह ने 63वें मिनट में गोल कर 4-1 की बढ़त बना दी। डेस्टिनी उडोगी के आत्मघाती गोल ने लिवरपूल को 5-1 से आगे करने के साथ टोटेनहैम के लिए वापसी के दरवाजे भी बंद कर दिए। इस जीत से लिवरपूल के 34 मैचों में 84 अंक हो गए, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज आर्सेनल के इतने ही मैचों में 67 अंक थे। आर्सेनल के लिए अब बाकी बचे मैचों में लीवरपूल की बराबरी करना संभव नहीं है।