फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Byjus became first Indian firm to get World Cup Sponsorship will sponsor Fifa in 2022

Fifa World Cup 2022: बायजू बना फीफा विश्व कप 2022 का आधिकारिक स्पॉन्सर, ऐसा करने वाली पहली भारतीय कंपनी

Thu, 24 Mar 2022 08:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 08:41 PM IST
सार

बायजू पहली भारतीय कंपनी है, जिसने किसी विश्व कप की स्पॉनसरशिप हासिल की है। फीफा विश्व कप 2022 में यह कंपनी दुनिया भर के फुटबॉल फैंस के बीच अपना प्रचार करेगी। 
 

विज्ञापन
Byjus became first Indian firm to get World Cup Sponsorship will sponsor Fifa in 2022
फीफा विश्व कप 2022 का स्पॉन्सर बायजू है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल की कंपनी बायजू ने फीफा विश्व कप 2022 की स्पानसरशिप हासिल कर ली है। कतर में होने वाले विश्व कप के लिए बायजू को आधिकारिक तौर पर स्पॉन्शर चुन लिया गया है। शिक्षा से जुड़ी यह कंपनी विश्व कप के दौरान दुनियाभर के फुटबॉल फैंस के बीच खास तरीके से अपना प्रचार करेगी। अपने बहुमुखी प्लान के तहत यह कंपनी कई शिक्षाप्रद मैसेज भी बनाएगी और लोगों के साथ साझा करेगी। बायजू पहली भारतीय कंपनी है, जिसे विश्व कप की स्पान्सरशिप मिली है। 
विज्ञापन


फीफा के मुख्य व्यवसाय अधिकारी के मदाती ने कहा "फीफा फुटबॉल की ताकत के जरिए सकारात्मक सामाजिक बदलाव लाने के लिए समर्पित है। हम बायजू जैसी कंपनी के साथ जुड़कर बेहद खुश हैं, जो समुदायों के साथ जुड़ रही है और युवा लोगों को सक्षम बना रही है, चाहे वो दुनिया के किसी भी कोने में हों। हम कतर में होने वाले फीफा विश्व कप 2022 में बायजू के शैक्षणिक मौकों का प्रचार करने के लिए देख रहे हैं।"
विज्ञापन


रवींद्रन ने दिखाया उत्साह
बायजू के संस्थापक और सीईओ रवींद्रन ने कहा "फीफा विश्व कप कतर 2022 को स्पॉन्सर करने को लेकर हम उत्साहित हैं। यह दुनिया में किसी एक खेल का सबसे बड़ा इवेंट होता है। इतने बड़े वैश्विक और गरिमामय स्थान पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और खेल और शिक्षा के मिलाप की अगुवाई करना हमारे लिए गर्व का विषय है। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और दुनियाभर के लोगों को साथ लाता है। जैसे फुटबॉल करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है। वैसे ही हम बायजू के जरिए दुनिया के हर बच्चे को सीखने के प्रति प्यार सिखाना चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


फीफा विश्व कप की शुरुआत 21 नवंबर से होगी और फाइनल मैच 18 दिसंबर को खेला जाएगा। फ्रांस की टीम इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगी। साल 2018 में हुए विश्व कप में फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में 32 टीमें शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed