{"_id":"5b4bb4ac4f1c1b39748b4fa6","slug":"bye-bye-russia-now-its-turn-of-qatar-2022-when-and-where-is-next-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा मास्को: इस देश में खेला जाएगा 2022 में होने वाला अगला विश्व कप","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
अलविदा मास्को: इस देश में खेला जाएगा 2022 में होने वाला अगला विश्व कप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रोएशिया की हार के साथ ही यह विश्व कप समाप्त हुआ। खिताबी मुकाबले में फ्रांस ने 4-1 से जीत हासिल करते हुए 20 साल बाद फुटबॉल विश्व कप अपने नाम किया। इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अगले विश्व कप की जिम्मेदारी कतर को सौंप दी।
विज्ञापन
पुतिन ने क्रैमलिन में फाइनल से पहले कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी और फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेंटिनो से मुलाकात की। पुतिन ने कहा कि रूस का विश्वकप सफल रहा और मुझे उम्मीद है कि कतर के हमारे दोस्त इसी सर्वोच्च स्तर पर 2022 के विश्व कप के आयोजन में सफल होंगे।
विज्ञापन
विश्व फुटबॉल संस्था फीफा के अध्यक्ष इन्फैन्टिनो ने मौजूदा विश्व कप को अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप करार देते हुए कहा था कि इस टूर्नामेंट ने मेजबान देश रूस के प्रति धारणा को बदल डाला है। इन्फेंन्टिनो ने फाइनल से दो दिन पहले कहा था कि मैं पिछले काफी समय से कह रहा था कि यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप होगा और अब मैं पूरे विश्वास के साथ यह बात कह सकता हूं।
विज्ञापन
बताते चले कि कतर में होने वाला अगला विश्व कप सर्दियों में खेला जाएगा। जो 21 नवम्बर 2022 से शुरू होगा। फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को होगा।