फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   British government is expecting football action soon

ब्रिटिश सरकार को जून के मध्य में प्रीमियर लीग की वापसी की उम्मीद

Mon, 18 May 2020 11:38 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 18 May 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
British government is expecting football action soon
फुटबॉल स्टेडियम - फोटो : social media

इंग्लिश प्रीमियर लीग के खिलाड़ी और कोच भले ही मैचों से पहले अभ्यास के लिए पर्याप्त समय चाहते हैं, लेकिन इसके बावजूद ब्रिटेन के संस्कृति मंत्री ओलिवर डोवडेन को जून के मध्य तक यह फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


प्रीमियर लीग के क्लबों को इस सप्ताह सामाजिक दूरी बनाए रखने के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अभ्यास पर लौटने के लिए अभी ‘प्रोटोकॉल’ पर हस्ताक्षर करने हैं। इंग्लैंड में शीर्ष लीग का आखिरी मैच नौ मार्च को खेला गया था और न्यूकासल के कोच स्टीव ब्रूस ने कहा कि अगर जून के आखिरी सप्ताह से पहले मैच शुरू होते हैं तो उनके खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के सदस्य रहीम स्टर्लिंग ने भी मैचों की जल्द शुरुआत को लेकर चिंता जताई है। रिपोर्टों के अनुसार प्रीमियर लीग 12 जून से वापसी कर सकती है। डोवडेन ने कहा कि जनता की सुरक्षा अब भी प्राथमिकता है, लेकिन उन्होंने साथ ही एक महीने में लीग शुरू होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डावडेन ने कहा, ‘‘मेरी गुरुवार को एफए (फुटबाल एसोसिएशन), ईएफएल (इंग्लिश फुटबाल लीग) और प्रीमियर लीग के साथ रचनात्मक बातचीत हुई। हम वापसी के लिए उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य जून के मध्य तक वापसी करना है, लेकिन हमारी पहली प्राथमिकता अब भी जनता की सुरक्षा होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed