फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   brilliant game to show in knockout in rupay pro volleyball leauge

नॉकआउट में भी दिखाएंगे दमदार खेल

Sat, 16 Feb 2019 08:08 AM IST
Mukesh Jha पॉल लॉटमैन
पॉल लॉटमैन Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 16 Feb 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
brilliant game to show in knockout in rupay pro volleyball leauge
रूपे प्रो वालीबॉल लीग

अपने खेलने के दिनों के दौरान मैंने काफी हवाई सफर किया है, लेकिन कोच्चि से चेन्नई का हवाई सफर सबसे शांतिपूर्ण, संतोषजनक और खुशहाल रहा। इसलिए क्योंकि हमने कोच्चि में रूपे प्रो वालीबॉल लीग के पहले चरण का अंत बिना कोई मैच गंवाए तालिका में शीर्ष स्थान पर रहकर किया।

विज्ञापन


मुझे यह कहना ही होगा कि हमारी टीम कालीकट हीरोज ने पहले सीजन पांचों मैच जीतकर ऐसा दबदबा बनाया है, जो अन्य टीम नहीं बना सकी। मेरे लिए  सबसे अच्छा प्रदर्शन कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स के खिलाफ रहा, जब हमने उनका सूपड़ा साफ कर दिया। लीग के इतने बड़े मुकाबले में हमने अपना ए गेम दिखाया और सीजन की शानदार जीत दर्ज की। उस मुकाबले से पहले स्पाइकर्स कोई मैच नहीं हारी थी। हम बीते प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हो सकते।
विज्ञापन


नॉकआउट चरण से पहले हमें लंबा ब्रेक मिला है। इतनी कड़े पहले चरण के बाद ब्रेक सुखद होता है। मगर कई बार यह आपको लय से भटका भी सकता है, जो हममें से कोई नहीं चाहता। ऐसे में हम जब भी अपने अगले मुकाबले में कोर्ट में उतरेंगे, आपको वैसा ही खेल देखने को मिलेगा जैसा कि अब तक हमारे प्रशंसक पसंद करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं सपोर्ट स्टाफ की भूमिका के लिए उनका भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उच्च स्तर की फिटनेस हासिल करने में मदद की। बिना उनकी मदद इतना शानदार प्रदर्शन करना आसान नहीं होता।


इनका काम वैसा ही है, जैसे फॉर्मूला वन में इंजीनियर्स का होता है जो पिट में कार को सही संतुलन देते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि कार विजयी मंजिल तक पहुंचे। हमारी टीम भी अब पिट में है और हम जोरदार तरीके से फिर नॉकआउट अभियान शुरू करेंगे और विजेता कप लेकर लौटेंगे। (टीसीएम)

(लेखक ओलंपिक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं और पीवीएल में कालीकट हीरोज के लिए खेलते हैं।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed