{"_id":"5d3fef048ebc3e6d0954fec9","slug":"brazilian-football-star-player-neymar-rape-case-closed-over-lack-of-evidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टार फुटबॉलर नेमार पर लगे थे बलात्कार के आरोप, सबूतों के अभाव में जांच बंद","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्टार फुटबॉलर नेमार पर लगे थे बलात्कार के आरोप, सबूतों के अभाव में जांच बंद
Tue, 30 Jul 2019 12:47 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 30 Jul 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
नेमार
ब्राजील पुलिस ने फुटबॉल खिलाड़ी नेमार पर लगे बलात्कार के आरोपों की जांच सबूतों के अभाव के कारण बंद कर दी है। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यायल ने सोमवार को यह जानकारी दी। साओ पाउलो अटॉर्नी जनरल के कार्यालय की प्रवक्ता ने ‘एएफपी’ को बताया कि पुलिस के इस फैसले को मंगलवार को अभियोजन पक्ष को सौंपा जाएगा, जिसके पास मामले का मूल्यांकन करने के लिए 15 दिन का समय है।
विज्ञापन
मामले पर अंतिम फैसला न्यायाधीश द्वारा ही लिया जाएगा। नेमार के प्रवक्ता ने कहा कि वह पुलिस के फैसले पर कोई टिप्पणी करने को अभी तैयार नहीं हैं। साओ पाउलो पुलिस मामले पर मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन करेगी। ब्राजील की एक महिला ने नेमार पर मई में पेरिस के एक होटल में उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। नेमार ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन