{"_id":"5f3270976dba4956765d7549","slug":"brazil-football-league-first-leg-match-canceled-nine-goias-players-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील फुटबॉल लीग के पहले चरण का मैच रद्द, टीम के नौ खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
ब्राजील फुटबॉल लीग के पहले चरण का मैच रद्द, टीम के नौ खिलाड़ी मिले कोरोना पॉजिटिव
Tue, 11 Aug 2020 03:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 11 Aug 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल-कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्राजील फुटबॉल लीग के शुरू होने से पहले ही यहां एक टीम के नौ खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी वजह से टीम के मैच को शुरू होने से पहले ही रद्द करना पड़ा। गोइयास टीम के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम बुधवार को एथलेटिको के खिलाफ दूसरे दौर के मैच के लिए तभी उतरेगी जब नए परीक्षण में टीम के और खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाए जाएंगे। स्ट्राइर रफेल मोरा ने कहा है कि वह और कोरोना वायरस संक्रमित टीम के उनके आठ साथियों को डर है कि वे और अधिक लोगों को संक्रमित कर सकते हैं।
विज्ञापन
गोइयास को शनिवार को परीक्षण के नतीजे मिलने की उम्मीद थी लेकिन नतीजे रविवार को आए और ये स्तब्ध करने वाले थे। क्लब ने इसके बाद ब्राजील की शीर्ष खेल अदालत से साओ पाउलो के खिलाफ मैच स्थगित करने को कहा और फैसला मैच शुरू होने से चार मिनट पहले आया और मैच स्थगित कर दिया गया। मोरा ने कहा, 'हमारी सबसे बड़ी चिंता हमारे परिवार के सदस्य हैं, जिनके संपर्क में हम रहे हैं और उनके संक्रमित होने की आशंका है।'
विज्ञापन