ब्राजील ने तोड़ा मेसी का सपना, अर्जेंटीना को हराकर 20वीं बार कोपा अमेरिका के फाइनल में पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनल मेसी का अपनी राष्ट्रीय टीम अर्जेंटीना के लिए मेजर खिताब जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। चौदह बार की चैंपियन अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका कप के सेमीफाइनल में मेजबान ब्राजील के हाथों 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
नेमार के बिना खेल रही ब्राजील ने 20वीं बार फाइनल में जगह बनाई। ब्राजील आठ बार यह खिताब जीत चुका है। अपने क्लब बार्सिलोना के लिए रिकॉर्ड 29 ट्रॉफियां जीतने वाले मेसी देश के लिए कोई बड़ा खिताब नहीं जीत पाए। पिछले दो कोपा अमेरिका में मेसी की टीम को चिली के हाथों फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में मात मिली थी। अर्जेंटीना के लिए मेसी की एकमात्र उपलब्धि 2008 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतना रहा। मेसी ने पूरे टूर्नामेंट में एक गोल किया वो भी पेनाल्टी कॉर्नर पर। अर्जेंटीना ने पिछले 26 साल से कोपा अमेरिका का खिताब नहीं जीता है। आखिरी बार 1993 में टीम चैंपियन बनी थी।
जीसस व फिर्मिनो ने किए गोल
ब्राजील के लिए ग्रेबिएल जीसस (19वें मिनट) ने पहले हाफ और रॉबेर्टो फिर्मिनो (71वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कोच टीटे के मार्गदर्शन में 42 मुकाबलों में से सिर्फ दो गंवाने वाली ब्राजील की टीम अब खिताब के लिए पेरू और चिली के बीच होने वाले मैच के विजेता से रविवार को भिड़ेगी। अर्जेंटीना (2005 के बाद) पिछले 14 वर्षों से ब्राजील को किसी मेजर टूर्नामेंट में हरा नहीं पाया है।