वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच में ब्राजील को मिली जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय फुटबाल महासंघ (फीफा) 12 जून से ब्राजील में शुरू हो रहे वर्ल्ड कप के लिए बुधवार को अंतिम एक लाख 80 हजार टिकटों को बिक्री के लिए जारी करेगा।
साओ पाउलो में फीफा ने एक बयान में बताया कि सभी 64 मैचों के टिकट उपलब्ध हैं और उन्हें 12 मैच स्थलों में टिकट खिड़की से और आनलाइन भी खरीदा जा सकेगा। ये टिकट मंगलवार आधी रात के बाद बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी और पहले जारी की गई टिकटों से अलग होंगी।
वर्ल्ड कप के पहले मैच में 12 जून को उद्घाटन मैच मेजबान ब्राजील और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला 13 जुलाई को खेला जाएगा।
नाईजीरिया टीम में एम्बा को जगह नहीं
वर्ल्ड कप के लिए नाईजीरिया की 23 सदस्यीय टीम में अफ्रीकन नेशंस कप में हीरो रहे स्टार मिडफील्डर एम्बा को जगह नहीं दी गई है। गत वर्ष नेशंस कप में नाइजीरिया ने बुर्किना फासो को एकमात्र गोल से हराकर खिताब जीता था।
टीम की ओर से यह विजयी गोल एम्बा ने किया था जिसके बाद वह देश के स्टार बन गए थे लेकिन टीम के कोच स्टीफन केशी ने वर्ल्ड कप टीम से एम्बा को बाहर रखने का निर्णय कर सभी को चौंका दिया। नाईजीरियाई टीम में एक अन्य चौंकाने वाले फैसले में विंगर नामदी ओदूमंदी और विक्टर ओबिना को भी अंतिम 23 खिलाड़ियों में जगह नहीं दी।
ओदूमंदी ने गत वर्ष ब्राजील में आयोजित कंफेडरेशन कप में हैट्रिक लगाई थी जबकि विक्टर ने पिछले साल इथोपिया के खिलाफ वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन में टीम को फ्री किक पर गोल कर जीत दिलाई थी। नाईजीरिया को वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ में ईरान, बोस्निया, हर्जेगोविना और अर्जेंटीना के साथ रखा गया है। अफ्रीकी टीम 16 जून को कूरिटिबा में ईरान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
ब्राजील की अभ्यास मैच में शानदार जीत
22 साल के इस स्टार फॉरवर्ड ने मैच के 26वें मिनट में टॉप कॉर्नर से गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। बार्सिलोना में उनके साथी खिलाड़ी डानी एल्वेस ने दो गोल किए। 3-0 की बढ़त के बाद ब्राजील के पास गोल करने का एक और बेहतरीन मौका आया जिसे उसने भुना लिया। नेमार और एल्वेस के अलावा हल्क और विलियम्स ने गोल किए।
नेमार के पास से मैक्सवेल ने गोलकर अपनी टीम की बढ़त 4-0 कर दिया। ब्राजील को अगला अभ्यास मैच 6 जून को सर्बिया के खिलाफ खेलना है। इसके 6 दिन बाद मेजबान टीम वर्ल्ड कप में क्रोएशिया के साथ अपने अभियान का आगाज करेगी।
बोस्निया की मेक्सिको पर रोमांचक जीत
शिकागो के सोल्जर फील्ड में खेले गए मैच में बोस्निया और हरजेगोविना की तरफ से इजेट हाजरोविक ने टीम की तरफ से पहले हाफ में ही गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। विजेता टीम ने मैच के पहले हाफ में अपना दबदबा बनाए रखा जबकि गोलकीपर आसमिर बेगोविक ने 2 बार विपक्षी टीम को गोल करने से रोककर बराबरी करने का मौका छीना।
वर्ष 1950 के बाद यह पहली बार है जब ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है।