फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Brazil and argentina advanced to the semifinals of the 2019 Copa America

कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में ब्राजील और अर्जेंटीना की भिड़ंत, पराग्वे और वेनेजुएला बाहर

Sun, 30 Jun 2019 06:02 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Jun 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Brazil and argentina advanced to the semifinals of the 2019 Copa America
कोपा अमेरिका - फोटो : अमर उजाला

ग्रेबिएल जीजस के स्पॉट-किक पर किए गए गोल के दम पर आठ बार के चैंपियन ब्राजील ने पराग्वे को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से मात देकर 29वीं बार कोपा अमेरिका कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही ब्राजील ने 2011 और 2015 में पराग्वे के हाथों क्वार्टर फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में मिली शिकस्त का भी हिसाब बराबर कर लिया।

विज्ञापन


निर्धारित समय पर कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ब्राजील के लिए विलियन, मारक्विनहोस, फिलिप कोटिन्हो और ग्रेबिएल ने पेनाल्टी पर गोल किए। वहीं पराग्वे के लिए मिगुएल अल्मिरोन, ब्रूनो वाल्डेज़ और रोड्रिगो रोजास ने गोल किए, जबकि गुस्तावो गोमेज और डर्लिस गोंजालेज नाकाम रहे। अंतिम चार में अब ब्राजील का सामना अर्जेंटीना से होगा।

विज्ञापन

अर्जेंटीना की वेनेजुएला पर जीत

Brazil and argentina advanced to the semifinals of the 2019 Copa America
अर्जेंटीना फुटबॉल - फोटो : social media

वहीं दूसरे क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना और वेनेजुएला के बीच मुकाबला खेला गया। एल मार्टिनेज ने खेल के दसवें मिनट में ही गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी थी, उसके बाद 75वें मिनट में सेल्सो के गोल से अर्जेंटीना ने वेनेजुएला को हरा दिया और साथ ही सेमीफाइनल में भी जगह बनाने में कामयाब रही।

अब मंगलवार को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला ब्राजील से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed