इरान के सपनों को बोस्निया ने किया चकनाचूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप के दूसरे दौर में पहुंच रही इरान टीम के सपनों को बोस्निया ने मिट्टी में मिला दिया। इरान का तगड़ा झटका देते हुए बोस्निया 3-1 के अंतर से हराकर वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया।
हालांकि इस जीत के साथ बोस्निया भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई क्योंकि इससे पहले बोस्निया टीम ने टूर्नामेंट का कोई भी मैच नहीं जीता था।
इरान पर भारी हुई बोस्निया की बढ़त
इस मैच में बोस्निया टीम ने मैच के करीब हॉफ टाइम में ही 2 गोल की बढ़त बना ली जिसे इरान की टीम कवर नहीं कर सकी।
बोस्निया के खिलाड़ी एडिन डीजेको ने 23वें मिनट में पहला गोल किया तो टीम के ही दूसरे खिलाड़ी मिरालेम 53वें मिनट में दूसरा गोल किया जिससे टीम की 2-0 से बढ़त बन गई।
वहीं बोस्निया टीम की बढ़त को तोड़ते हुए इरान टीम ने 81वें मिनट में गोल दागा। लेकिन इरान के गोल के तुरंत बाद ही बोस्निया टीम एक और गोल कर अपनी बढ़त कायम रखी और अंततः इरान को को हरा दिया।