{"_id":"5fe1bfb38ebc3e3c526145f5","slug":"borussia-monchengladbach-star-marcus-thuram-bans-for-spitting-in-opponents-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहरे पर थूक कर निकाली थी भड़ास, अब पड़ गए लेने के देने, मिली इतनी बड़ी सजा","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चेहरे पर थूक कर निकाली थी भड़ास, अब पड़ गए लेने के देने, मिली इतनी बड़ी सजा
Tue, 22 Dec 2020 03:13 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 22 Dec 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
मैच के दौरान गलत हरकत करते थुरम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोरूसिया मोनशेनग्लाबाख के स्ट्राइकर मार्कस थुरम पर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच के दौरान होफेनहीम टीम के खिलाड़ी के चेहरे पर थूकने के लिए पांच मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। जर्मन फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को कहा कि यह प्रतिबंध जर्मन कप और बुंदेसलीगा में लागू होगा।
विज्ञापन
थुरम पर एक मैच का निलंबित प्रतिबंध भी रहेगा जो 21 दिसंबर 2021 तक अच्छे बर्ताव की शर्त पर निर्भर करेगा। टैकल को लेकर बहस के बाद थुरम ने डिफेंडर स्टीफन पोश के चेहरे पर थूक दिया था। रैफरी फ्रेंक विलेनबर्ग ने वीडियो देखने के बाद थुरम को मैदान से बाहर भेज दिया और पोश को पीला कार्ड दिखाया।
विज्ञापन
होफेनहीम ने शनिवार को हुआ यह मुकाबला 2-1 से जीता। महासंघ ने सोमवार को थुरम पर 40 हजार यूरो (50 हजार डॉलर) का जुर्माना भी लगाया। बोरूसिया की टीम पहले ही फ्रांस के थुरम पर एक महीने के वेतन का जुर्माना लगा चुकी है जिसे सामाजिक कार्यों के लिए दान किया जाएगा।
विज्ञापन