{"_id":"d709ec04923d81adad30df137d628e61","slug":"bayern-munich-wins-club-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायर्न म्युनिख ने लगाया खिताबी जीत का 'पंजा'","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बायर्न म्युनिख ने लगाया खिताबी जीत का 'पंजा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
जर्मन फुटबॉल क्लब बायर्न म्युनिख ने
विज्ञापन
एकतरफा मुकाबले में राजा कासाब्लांका को हराकर क्लब वर्ल्ड कप टूर्नामेंट
पर अपना कब्जा जमा लिया।
विजयी टीम ने यह मुकाबला 2-0 से जीता। उसने यह खिताब पांचवीं बार जीता है। यूरोपियन चैंपियन बायर्न म्युनिख का इस साल यह पांचवां खिताब भी है।
क्लब की ओर से मैच का पहला गोल 22वें मिनट में ब्राजील के डिफेंडर दांते ने दागा। इसके बाद दूसरा गोल मिडफील्डर थिएगो ने किया। राजा कासाब्लांका मोरक्को की क्लब चैंपियन टीम है।
इसे भी पढ़ें, जोहानिसबर्ग टेस्ट के अंतिम चार ओवर का रोमांच
जर्मन क्लब ने चैंपियंस लीग, बंडसलीगा और जर्मन कप पिछले सत्र में जीता था, जबकि इस साल अगस्त में उसने क्लब वर्ल्ड कप और यूईएफए सुपर कप भी अपने नाम किया।
विज्ञापन
एक ही समय में पांच बड़े खिताब जीतने वाली वह पहली जर्मन क्लब है। इस टूर्नामेंट में यूरोपीय टीमों का दबदबा इस कदर है कि पिछले सात में से छह खिताब यूरोपीय क्लब ने जीते हैं।
पढ़ें- कोहली शतक से चूके और कई रिकॉर्ड बनने से रह गए
कोच पेप गुअरडीओला की कोचिंग में तीसरी बार उनकी टीम ने क्लब वर्ल्ड कप जीता है। 2009 और 2011 में बार्सिलोना ने और फिर बायर्न म्युनिख ने यह खिताब जीता है।
बायर्न म्युनिख ने सेमीफाइनल में एशियाई चैंपियन और चीनी क्लब ग्वांझू इवरग्रेंड को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।