फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Bayer Leverkusen thrash Werder Bremen in bundesliga clash

बेयर ने ब्रेमेन को 4-1 से हराया, 39 वर्ष में पहली बार बुंदेसलीगा से रेलिगेट होने की कगार पर ब्रेमेन

Wed, 20 May 2020 07:32 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 May 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
Bayer Leverkusen thrash Werder Bremen in bundesliga clash
बेयर-ब्रेमेन - फोटो : Sky Sports

बेयर लीवरकुसेन ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बुंदेसलीगा में वेर्डर ब्रेमेन को 4-1 से पराजित किया। इस हार से ब्रेमेन 39 वर्ष में पहली बार जर्मनी की शीर्ष लीग से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है। यह 1981 के बाद पहला मौका होगा जब ब्रेेमेन बुंदेसलीगा से रेलीगेट होगा। दर्शकों के बिना खेली जा रही लीग में बेयर के लिए केई हैवर्टज (28वें, 33वें मिनट) ने पांच मिनट के भीतर दो गोल दागकर न सिर्फ बराबरी बल्कि बढ़त भी दिलाई। अन्य गोल दो गोल मिशेल वेसर (61वें मिनट) और केरेम डेंर्बे (78वें मिनट) ने किए। ब्रेमेन के लिए एकमात्र गोल खेल के 31वें मिनट में थियोडोर गेबरे सेलासी ने किया।

विज्ञापन


चैंपियंस लीग में प्रवेश के करीब:
लगातार छह मैचों से अजेय लीवरकुसेन इस जीत से तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। इससे वह चैंपियंस लीग के लिए क्वालिफाई करने के करीब भी पहुंच गया है। उसके 26 मैचों में 15 जीत से 50 अंक हैं। वहीं बेमेन 25 मैचों में चार जीत से 18 अंकों के साथ 17वें स्थान पर है। उसका रेलीगेट होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed